by on | 2026-03-17 20:25:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3236
मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आरती उतारने के बाद उन्होंने मां को लाल चुनरी भेंट की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। लेकिन भक्ति के तुरंत बाद सीएम अपने प्रशासक अवतार में नजर आए। मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए उन्होंने एक-एक कोने का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी:
निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प नजारा तब दिखा जब सीएम योगी ने वहां मौजूद बच्चों को अपने पास बुलाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें मोबाइल के सीमित इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दें, फोन पर नहीं। इसके बाद उन्होंने बच्चों को चॉकलेट बांटी, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र और MLC विनीत सिंह सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और आला अफसर मौजूद रहे।
बेबाक टिप्पणी: मुख्यमंत्री का यह दौरा साफ संदेश है कि त्योहारों पर कुप्रबंधन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आस्था का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा 'योगी सरकार' की पहली प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'