by on | 2026-03-16 20:07:46
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3197
वाराणसी: धर्म की नगरी काशी में चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए साफ कर दिया है कि आस्था के इन नौ दिनों में शहर की मर्यादा से कोई समझौता नहीं होगा। अगर आप मीट-मुर्गे की दुकान खोलने की सोच रहे हैं, तो सावधान! हिमांशु नागपाल का आदेश साफ है— शटर डाउन रहेगा!
आदेश नहीं, फरमान है: नगर निगम सीमा में 'नॉन-वेज' बंद
सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में हुई हाई-प्रोफाइल बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कड़े निर्देश जारी किए। अब नवरात्र के दौरान वाराणसी नगर निगम सीमा के भीतर मीट, मुर्गा और मछली की एक भी दुकान नहीं खुलेगी। प्रशासन का तर्क बेबाक है— श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है। सवाल यह है कि क्या यह आदेश केवल कागजों पर 'स्मार्ट' रहेगा या गलियों में भी इसका असर दिखेगा?
सड़कों पर 'एक्शन': गड्ढे भरे जाएंगे या सिर्फ खानापूर्ति होगी?
सिर्फ दुकानों पर पाबंदी नहीं, नगर आयुक्त ने अधिकारियों की क्लास लगाते हुए 'लाल कालीन' बिछाने का अल्टीमेटम दिया है:
युद्ध स्तर पर पैचवर्क: मंदिर जाने वाले रास्तों पर एक भी गड्ढा मिला तो जवाबदेही तय होगी। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि नवरात्र से पहले सड़कें चकाचक होनी चाहिए।
सफेद चूने वाली सफाई: सफाई व्यवस्था ऐसी हो जो आँखों को चुभे नहीं, बल्कि सुकून दे। सड़कों के किनारे नियमित चूने का छिड़काव अनिवार्य कर दिया गया है।
जलकल और बिजली विभाग को 'सीधी चेतावनी'
नगर आयुक्त ने जलकल और आलोक विभाग को आईना दिखाते हुए सख्त लहजे में कहा:
सीवर का नर्क बंद करो: अगर त्यौहार के दौरान कहीं भी सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहा, तो संबंधित अधिकारी पर गाज गिरनी तय है।
अंधेरे का खेल खत्म: मंदिरों की ओर जाने वाली हर लाइट जलनी चाहिए। 'मार्ग प्रकाश' व्यवस्था में कोताही अब बर्दाश्त नहीं होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'