by on | 2026-03-14 23:41:37
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3229
वाराणसी: जिले में एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी के मंसूबे पालने वालों को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कड़ा संदेश दे दिया है। शनिवार को डीएम अचानक टकटकपुर स्थित इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के गैस गोदामों पर धमक पड़े। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस औचक निरीक्षण से महकमे और गोदाम संचालकों में हड़कंप मच गया।
पिछले कुछ दिनों से शहर में गैस की कमी को लेकर चर्चाएं गर्म थीं, जिसे डीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया:
"गैस वितरण में पारदर्शिता होनी चाहिए। अगर किसी भी उपभोक्ता को नियम के विरुद्ध परेशान किया गया या स्टॉक की जमाखोरी पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।" — सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
डीएम ने केवल गोदामों का जायजा ही नहीं लिया, बल्कि जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) की क्लास भी लगा दी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था की 24x7 निगरानी की जाए। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लाइन में लगे आखिरी उपभोक्ता तक बिना किसी रुकावट के सिलेंडर पहुँचना चाहिए।
बेबाक की बात: जब अधिकारी सड़कों पर उतरता है, तभी सिस्टम की सुस्ती टूटती है। डीएम का यह एक्शन उन बिचौलियों के लिए तमाचा है जो अफवाहों की आड़ में अपनी जेबें भरने की फिराक में थे। अब देखना यह है कि आपूर्ति विभाग के बाबू इस सख्ती को जमीनी स्तर पर कितना बरकरार रख पाते हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'