by on | 2026-03-14 19:32:37
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3290
वाराणसी :"अगर हौसला बुलंद हो, तो धूल से भी सोना निकाला जा सकता है!" यह साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों से आए उन जांबाजों ने, जिन्होंने वाराणसी की तपती धूप और मैदान की मिट्टी में अपना पसीना बहाकर जीत की इबारत लिखी है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) के तहत 13 मार्च 2026 को वाराणसी जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का वो मंजर दिखा, जिसने विरोधियों के होश उड़ा दिए।
सत्ता के गलियारे से खेल के मैदान तक: दिग्गज रहे मौजूद
प्रतियोगिता का बिगुल फूंकने पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने जैसे ही खेल का उद्घाटन किया, लालपुर का डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल और परमानंदपुर का विकास इंटर कॉलेज तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर यह साफ कर दिया कि अब ग्रामीण प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं रहेंगी।
मैदान पर 'जंग': गाजीपुर की रफ्तार और वाराणसी का दम
प्रतियोगिता में गाजीपुर, चंदौली, घोसी और भदोही जैसे जिलों के खिलाड़ियों ने जो खेल दिखाया, वह किसी पेशेवर एथलीट से कम नहीं था।
* 100 मीटर की बिजली सी रफ़्तार: सब-जूनियर बालक वर्ग में गाजीपुर के मो. मारूक ने हवा से बात करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं बालिकाओं में गाजीपुर की ही सिमरन ने अपनी रफ़्तार से प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।
* कबड्डी का दंगल: सीनियर वर्ग में वाराणसी की टीम ने अपने घरेलू मैदान का मान रखते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि भदोही को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। सब-जूनियर में चंदौली के शेरों ने घोसी (मऊ) को चारों खाने चित कर दिया।
विजेताओं की लिस्ट: किसने कहाँ मारी बाजी?
श्रेणी इवेंट प्रथम (विजेता) द्वितीय (उपविजेता)
सब-जूनियर बालक : 100 मीटर दौड़ : मो. मारूक (गाजीपुर) , प्रशांत कुमार (घोसी) ।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'