ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

UP SI परीक्षा: वाराणसी में अभेद्य किलेबंदी! नकलचियों की शामत, 46 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

by on | 2026-03-10 23:03:46

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3054


UP SI परीक्षा: वाराणसी में अभेद्य किलेबंदी! नकलचियों की शामत, 46 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

वाराणसी | खबर दो बेबाक 24 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सबसे प्रतिष्ठित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर वाराणसी प्रशासन ने कमर कस ली है। 14 और 15 मार्च को होने वाली इस 'अग्निपरीक्षा' के लिए बनारस में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों की ब्रीफिंग के बाद यह साफ हो गया है—परीक्षा तो होगी, लेकिन सिर्फ मेहनत करने वालों के लिए; जालसाजों के लिए नहीं!

मजिस्ट्रेटों की फौज, डीएम-कमिश्नर का सख्त पहरा

​जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बैठक में दो-टूक कह दिया है कि लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। जिले के 46 परीक्षा केंद्रों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

​"हर केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। अगर ड्यूटी के दौरान कोई अपनी जगह से हिला, तो कार्रवाई तय है। हमारा लक्ष्य एक ही है—शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा।" — डीएम सत्येंद्र कुमार


नकल के 'नेटवर्क' पर प्रहार: फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

​प्रशासन ने इस बार मास्टर प्लान तैयार किया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने का फरमान जारी हो गया है। साथ ही, कक्ष निरीक्षकों (Invigilators) की प्रॉपर ब्रीफिंग को अनिवार्य कर दिया गया है ताकि एन वक्त पर कोई 'कंफ्यूजन' न रहे।

केंद्र पर क्या होगा 'इन' और क्या होगा 'आउट'?

​अगर आप अभ्यर्थी हैं, तो कान खोलकर सुन लीजिए। केंद्र के भीतर आपकी एंट्री 'डिजिटल जासूस' की तरह होगी।

  • नो एंट्री: मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और ब्लूटूथ डिवाइस पर पूरी तरह पाबंदी।
  • फुल निगरानी: सीसीटीवी कैमरों से लाइव मॉनिटरिंग और डीवीआर रिकॉर्डिंग।
  • सख्त चेकिंग: गेट पर सघन फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
  • सुविधा: मोबाइल जमा करने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था अनिवार्य।

भर्ती बोर्ड की 'पैनी नजर'

​बैठक में एडीएम (सिटी) आलोक कुमार वर्मा और भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने सील बुकलेट खोलने से लेकर वेरिफिकेशन शीट भरने तक की हर बारीक प्रक्रिया समझाई। वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए हर गतिविधि को कैद किया जाएगा ताकि बाद में कोई उंगली न उठा सके।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment