by on | 2026-03-01 23:01:25
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3041
रूट मार्च की शुरुआत विशेश्वरगंज पुलिस चौकी से हुई, जो शहर के धड़कते बाजारों—लंका, रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म—से होते हुए गुजरी। यह सिर्फ पैदल गस्त नहीं थी, बल्कि यह उन लोगों के लिए एक सीधा संदेश था जो त्योहारों की आड़ में 'खेल' करने की फिराक में रहते हैं। भारी पुलिस बल के साथ निकले अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों से सीधा संवाद किया और साफ कहा—"त्योहार मनाएं भाईचारे से, वरना कानून निपटेगा सख्ती से।"
DM अविनाश कुमार ने 'बेबाक' अंदाज में चेतावनी दी है कि जनपद की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा:
"सोशल मीडिया पर उंगलियां चलाने से पहले सौ बार सोच लें! अफवाह फैलाई या भड़काऊ पोस्ट साझा की, तो सलाखें आपका इंतजार कर रही हैं। प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर है।"
SP डॉ. ईरज राजा ने सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान साझा करते हुए बताया कि संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
ADM (वि/रा) दिनेश कुमार, ASP राकेश मिश्रा और SDM सदर रविश गुप्ता की मौजूदगी में अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन की इस सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का माहौल दिखा और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'