ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
आस्था सुरक्षा

काशी विश्वनाथ धाम में दिखा इंसानियत का 'स्वर्ण' अवतार; पंडा की ईमानदारी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल!

by on | 2026-03-01 22:41:17

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3120


काशी विश्वनाथ धाम में दिखा इंसानियत का 'स्वर्ण' अवतार; पंडा की ईमानदारी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल!

वाराणसी | बेबाक 24 कहते हैं बाबा के दरबार में कोई खाली हाथ नहीं जाता, लेकिन आज काशी विश्वनाथ धाम में कुछ ऐसा हुआ जिसने यह साबित कर दिया कि महादेव की नगरी में आज भी 'ईमानदारी' और 'संवेदना' जिंदा है। एक तरफ जहां अक्सर तीर्थ स्थलों पर लूट-खसोट की खबरें आती हैं, वहीं विश्वनाथ धाम के एक पंडा ने अपनी सजगता से मिसाल कायम कर दी है।

मामला क्या था? श्रद्धालु ब्रम्हदत्त शर्मा अपने परिवार के साथ बाबा विश्वेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्हें 'सुगम दर्शन' के लिए नियमानुसार 1,200 रुपये जमा करने थे। लेकिन डिजिटल पेमेंट के फेर में एक छोटी सी चूक बड़ी आफत बन गई। टेक्निकल गड़बड़ी या मानवीय भूल के चलते उनके खाते से 10,659 रुपये कट गए।

​नतीजा यह हुआ कि शर्मा जी का बैंक बैलेंस 'नील' हो गया। परिवार दर्शन की खुशी भूलकर बीच रास्ते में आर्थिक संकट और घबराहट से घिर गया।

देवदूत बनकर आए संजय पांडेय जब पूरा परिवार हताश था, तब तीर्थ पुरोहित समाज के श्री संजय पांडेय ने स्थिति को संभाला। उन्होंने केवल सांत्वना नहीं दी, बल्कि जिम्मेदारी उठाते हुए तुरंत श्रद्धालुओं को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के कार्यालय पहुंचे।

बेबाक टिप्पणी: पंडा समाज पर उठने वाली उंगलियों के बीच संजय पांडेय का यह आचरण एक करारा जवाब है कि सेवा ही सर्वोपरि है।


प्रशासन की मुस्तैदी और सम्मान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच के आदेश दिए। प्रार्थना पत्र और बैंक डिटेल्स का सत्यापन करने के बाद, श्रद्धालु की अतिरिक्त राशि ससम्मान वापस कर दी गई। प्रशासन ने न केवल पैसा लौटाया, बल्कि संजय पांडेय की इस संवेदनशीलता के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया।

धाम प्रशासन का संदेश: मंदिर न्यास ने स्पष्ट किया कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और संतोष के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संजय पांडेय की इस 'भूरि-भूरि प्रशंसा' ने पूरे पंडा समाज का मान बढ़ाया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment