ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
शहर और राज्य राज्य

UP STF का बड़ा वार : 50 हजारी गैंगस्टर साबिर खाँ 'सुल्तानपुर' में दबोचा गया!

by on | 2026-03-01 19:06:59

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3114


UP STF का बड़ा वार : 50 हजारी गैंगस्टर साबिर खाँ 'सुल्तानपुर' में दबोचा गया!


​लखनऊ/चंदौली/सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश में अपराधियों की शामत आई हुई है! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर चलते हुए UP STF ने एक और बड़ी मछली को अपने जाल में फाँस लिया है। पशु तस्करी के काले धंधे का बेताज बादशाह और 50,000 रुपये का इनामी गैंगस्टर साबिर खाँ उर्फ सबिल अब पुलिस की सलाखों के पीछे है।
​होटल पर चल रही थी 'डिनर' की तैयारी, पहुँच गई STF!
​घटना 28 फरवरी की रात की है। जब चंदौली का भगोड़ा साबिर खाँ सुल्तानपुर के पाण्डेय ढाबा (अयोध्या रोड) पर खुद को सुरक्षित समझकर फरारी काट रहा था, तभी एसटीएफ के जाँबाज सिपाहियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
​समय: रात करीब 9:30 बजे
​लोकेशन: टोल प्लाजा मुजेश के पास, थाना कुड़वार (सुल्तानपुर)
​टीम लीडर: अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य आरक्षी प्रभाकर पाण्डेय और गौरव सिंह की टीम।
​तस्करी का 'इंटरस्टेट' नेटवर्क: हरियाणा से असम तक फैला था जाल
​पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वो होश उड़ाने वाले हैं। साबिर खाँ कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का सरगना है।
​"साबिर का नेटवर्क यूपी, हरियाणा और पंजाब से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर उन्हें बिहार के रास्ते असम और पश्चिम बंगाल की मंडियों तक पहुँचाता था।"
​अगस्त 2024 में जब इस पर गैंगस्टर एक्ट लगा, तो यह शातिर अपराधी हरियाणा, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में भेस बदलकर छिपता रहा। इसके खिलाफ कोर्ट से NBW और कुर्की (82/83 CRPC) के आदेश भी जारी हो चुके थे।
​दागदार है 'साबिर' का दामन: मुकदमों की फेहरिस्त
​इस अपराधी पर प्रतापगढ़ से लेकर चंदौली तक कई संगीन मामले दर्ज हैं:
​प्रतापगढ़ (लीलापुर): गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम।
​चंदौली (अलीनगर): गोवध निवारण अधिनियम।
​चंदौली (अलीनगर): यूपी गैंगस्टर एक्ट (जिसके तहत गिरफ्तारी हुई)।
बेबाक की नजर: अब देखना यह है कि इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस गिरोह के बाकी गुर्गों तक कब पहुँचती है और तस्करी की इस चेन को जड़ से कब खत्म किया जाता है। फिलहाल, साबिर को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment