ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
आस्था सुरक्षा

चंद्र ग्रहण पर काशी विश्वनाथ मंदिर रहेगा बंद', जानें कब होंगे बाबा के दर्शन!

by on | 2026-03-01 17:48:52

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3077


चंद्र ग्रहण पर काशी विश्वनाथ मंदिर रहेगा बंद', जानें कब होंगे बाबा के दर्शन!


​वाराणसी। मोक्ष की नगरी काशी में 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आस्था की कड़ी परीक्षा भी है। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परंपरा के आगे खगोल विज्ञान को झुकना ही होगा। नियम सख्त हैं—ग्रहण लगने से ठीक डेढ़ घंटे पहले बाबा के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

​टाइम टेबल नोट कर लें: जब 'अंधेरे' में होंगे महादेव
​मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, ग्रहण काल के सूतक और प्रभाव को देखते हुए कपाट बंद करने का निर्णय लिया गया है। दो बेबाक 24 आपको बता रहा है सटीक समय:
​कपाट बंदी: अपराह्न 4:30 बजे (श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित)।
​चंद्रोदय (काशी): सायं 5:59 बजे।
​ग्रहण मोक्ष (समाप्ति): सायं 6:47 बजे।
​बेबाक टिप्पणी: आस्था के बाजार में वीआईपी कल्चर भले चलता हो, लेकिन ग्रहण के समय महादेव के द्वार पर सब बराबर हैं। डेढ़ घंटे पहले ताला लटकना तय है, इसलिए दर्शन की आस में लाइन लगाने वाले सावधान रहें!
​शुद्धिकरण के बाद ही खुलेंगे द्वार
​जैसे ही सायं 6:47 पर ग्रहण का 'साया' हटेगा, मंदिर के अंदर शास्त्रोक्त विधि से 'उग्रह (मोक्ष) पूजन' शुरू होगा। गंगाजल से मंदिर की शुद्धि होगी और विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
​भक्तों के लिए खुशखबरी
​अगर आप बाबा की झलक पाने को बेताब हैं, तो घड़ी मिला लीजिए। सभी धार्मिक विधि-विधान और शुद्धिकरण के बाद सायं 7:15 बजे के बाद मंदिर के कपाट आम जनता और जनमानस के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे।
बेबाक 24 की सलाह: अगर आप मंगलवार (3 मार्च) को बाबा के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो शाम साढ़े 4 से सवा 7 के बीच मंदिर की ओर रुख न करें, वरना आपको बंद कपाटों से ही वापस लौटना पड़ेगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment