ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी में योगी: 'विकास की नब्ज' और 'विश्व रिकॉर्ड' पर पैनी नजर!

by on | 2026-03-01 12:42:56

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3263


वाराणसी में योगी: 'विकास की नब्ज' और 'विश्व रिकॉर्ड' पर पैनी नजर!

​वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर बाबा विश्वनाथ की नगरी में हैं। दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे सीएम का मकसद साफ है—काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं और विकास की रफ्तार में कोई समझौता नहीं। रविवार को पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरते ही मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस के 'वार रूम' में पहुँचे, जहाँ अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी हुई नजर आईं।
​समीक्षा बैठक: फाइलों के पन्नों में नहीं, जमीन पर दिखे विकास
​सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जनपद की बड़ी परियोजनाओं का हिसाब-किताब माँगा। सूत्रों की मानें तो सीएम ने सख्त लहजे में कहा है कि निर्माण कार्यों में 'डेडलाइन' और 'क्वालिटी' से कोई समझौता नहीं होगा। संभावना है कि मुख्यमंत्री रात के अंधेरे में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पोल खोल सकते हैं।
​डोमरी का 'ग्रीन' धमाका: गिनीज बुक की तैयारी!
​इस दौरे का सबसे खास हिस्सा डोमरी गांव है, जिसे पीएम मोदी ने गोद लिया है। यहाँ 350 बीघा जमीन पर 3 लाख से अधिक पौधों का जो जंगल खड़ा किया गया है, उसका प्रेजेंटेशन सीएम देखेंगे।
​बेबाक टिप्पणी: यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, बल्कि प्रदूषण के खिलाफ एक बड़ी जंग और गिनीज बुक में नाम दर्ज कराकर काशी के नाम एक और उपलब्धि जोड़ने की कवायद है।
​आस्था और मिशन: बाबा के दर पर हाजिरी
​हमेशा की तरह, योगी आदित्यनाथ अपने 'कोतवाल' बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाएंगे। शाम की आरती और दर्शन के बाद वह काशी की गलियों में विकास की टोह लेंगे।
​ बेबाक 24 की नजर में: मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं है। यह अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी है कि अगर 2026 के लक्ष्यों में चूक हुई, तो गाज गिरना तय है। लखनऊ रवानगी से पहले सीएम का यह 'एक्शन मोड' वाराणसी के प्रशासनिक हलकों में हलचल मचाए हुए है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment