by on | 2026-02-26 14:58:50
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3127
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को जिले के दौरे पर रहीं। दोपहर करीब 12:15 बजे चुर्क पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरते ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। 'खबर दो बेबाक 24' की टीम ने देखा कि पुलिस लाइन से लेकर विकास भवन तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का घेरा सख्त रहा।
लोकार्पण और जागरूकता का आगाज
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद राज्यपाल ने सबसे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारंभ कर आमजन को आर्थिक साक्षरता के प्रति जागरूक किया।
समीक्षा बैठक और कड़े निर्देश
वर्तमान में राज्यपाल कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की गहन समीक्षा कर रही हैं। बैठक में जिले के आला अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी जा रही है।
* मौजूदगी: राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़, विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य और डीएम बद्रीनाथ सिंह सहित पूरी प्रशासनिक टीम वहां मौजूद है।
स्वास्थ्य और जनकल्याण पर जोर
कलेक्ट्रेट के बाद राज्यपाल का काफिला जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पहुंचेगा, जहाँ कार्यक्रमों की लंबी फेहरिस्त है:
* HPV टीकाकरण: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 100 छात्राओं को कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।
* प्रदर्शनी अवलोकन: विभिन्न विभागों की योजनाओं का जायजा।
* लाभार्थियों को सम्मान: आदिवासियों को जमीन का पट्टा, आयुष्मान कार्ड, और आंगनवाड़ी किट का वितरण।
* क्षय रोग मुक्ति: टीबी मरीजों को विशेष 'पोषण किट पोटली' भेंट की जाएगी।
शाम का शेड्यूल:
तमाम कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद राज्यपाल शाम करीब 4:30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रशासन ने विदाई तक की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'