by on | 2026-02-26 14:37:33
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3010
लखनऊ/बलिया: उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर! बसपा के इकलौते और कद्दावर विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर चली आयकर विभाग की 10 घंटे की मैराथन छापेमारी अब खत्म हो चुकी है। लेकिन जाते-जाते विभाग ने जो 'धमाका' किया है, उसने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
सूत्रों के हवाले से जो खबर छनकर आ रही है, वो होश उड़ाने वाली है। बताया जा रहा है कि विधायक के आवास और उनके करीबियों के ठिकानों से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है। कल तक जो आंकड़ा 3 करोड़ बताया जा रहा था, वह आज सुबह होते-होते 'दस हजारी' के पार निकल गया। नोटों की गिनती के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा।
आयकर विभाग के 50 से अधिक जांबाज अधिकारियों ने लखनऊ से लेकर बलिया, सोनभद्र और वाराणसी तक एक साथ धावा बोला। इस कार्रवाई में सिर्फ कैश ही नहीं, बल्कि:
"खबर बेबाक की पड़ताल:" बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई पिछले साल की CAG रिपोर्ट के आधार पर हुई है, जिसमें सोनभद्र में करीब 60 करोड़ रुपये के अवैध खनन और राजस्व हानि का खुलासा हुआ था।
एक तरफ जहां छापेमारी जारी थी, वहीं दूसरी तरफ सियासत भी उफान पर रही। बता दें कि उमाशंकर सिंह पिछले 2 सालों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं और लखनऊ में आइसोलेशन में हैं।
रेड खत्म हो चुकी है लेकिन विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। जब्त किए गए दस्तावेजों को जांच के लिए दिल्ली मुख्यालय भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आयकर विभाग इस पर आधिकारिक बयान जारी कर बड़े खुलासे कर सकता है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'