ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राज्य राज्य

सोनभद्र में 'शादी' के बहाने IT का 'सिंघम' अवतार, खनन माफियाओं के महलों में मचा हड़कंप !

by on | 2026-02-25 23:51:26

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3283


सोनभद्र में 'शादी' के बहाने IT का 'सिंघम' अवतार, खनन माफियाओं के महलों में मचा हड़कंप !


​ओबरा/सोनभद्र:
जब दुनिया चैन की नींद सो रही थी, तब लखनऊ से 'काली कमाई' के कुबेरों का काल निकल चुका था। यह कोई बारात नहीं थी, बल्कि आयकर विभाग (IT) का वो चक्रव्यूह था जिसमें सोनभद्र के तथाकथित 'सफेदपोश' दिग्गज फंस चुके हैं। शादी के पोस्टर लगी गाड़ियों में आए अफसरों ने जैसे ही ओबरा, चोपन और डाला में दस्तक दी, खनन के बेताज बादशाहों के पसीने छूट गए।
​क्या 'छात्रशक्ति' के साम्राज्य का होगा अंत?

​खबर बेबाक है और सवाल सीधा है— क्या भ्रष्टाचार की शक्ति से ही बना था 'महाशक्ति' छात्रशक्ति? विभागीय सूत्रों की मानें तो रडार पर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि पूरी फेहरिस्त है:
​चन्द्र भूषण गुप्ता, अजय सिंह और एस. के. चौबे जैसे दिग्गजों के घर अब जांच का अखाड़ा बन चुके हैं।
​पत्थर, बालू और क्रशर के खेल में 'कच्चे' के कारोबार की परतें उधेड़ी जा रही हैं।
​सैकड़ों लग्जरी गाड़ियां और भारी पुलिस बल: घेराबंदी ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके!
​अंदर नोटों की गिनती, बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म!
​'बेबाक 24' आपको बता रहा है कि यह सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि सिस्टम की सफाई का आगाज है।
"हर बड़े कारोबारी के घर करोड़ों की नकदी मिलने की आशंका है।" — यह हम नहीं, खदानों की धूल फांकने वाले वो लोग कह रहे हैं जिन्होंने इन दिग्गजों को अर्श से फर्श तक जाते देखा है।
​अहम सवाल जो 'बेबाक 24' उठाता है:
​क्या इन कारोबारियों को सत्ता के गलियारों से संरक्षण प्राप्त था?
​शादी के कार्ड वाले ड्रामे के पीछे की असल कहानी क्या है?
​क्या बरामद होने वाले दस्तावेज बड़े राजनेताओं की कुर्सी भी हिलाएंगे?
ग्राउंड जीरो से अपडेट:
​फिलहाल, मोबाइल फोन जब्त हैं, दरवाजे बंद हैं और आयकर की टीमें दस्तावेजों के पहाड़ खंगाल रही हैं। बेबाक 24 की नजर हर उस तिजोरी पर है जो जनता के हक की कमाई से भरी गई है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सनसनी पूरे यूपी में फैल चुकी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment