ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
देश देश

दंगों वाला 'बीमारू' प्रदेश अब इन्वेस्टमेंट का हब: सिंगापुर में गरजे CM योगी

by on | 2026-02-24 14:34:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3125


दंगों वाला 'बीमारू' प्रदेश अब इन्वेस्टमेंट का हब: सिंगापुर में गरजे CM योगी


​सिंगापुर/लखनऊ: "जो यूपी कभी दंगों के लिए सुलगता था, आज वहां विकास की बयार बह रही है।" यह हुंकार भरी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर की धरती से। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए सीएम ने साफ लफ्जों में कह दिया कि अब उत्तर प्रदेश में "न कर्फ्यू, न दंगा... अब यूपी में सब चंगा।"

​विपक्ष पर बिना नाम लिए प्रहार करते हुए योगी ने बताया कि कैसे 'दंगा प्रदेश' की छवि को सुशासन के मॉडल में तब्दील किया गया है।

​विरासत भी, विकास भी: अयोध्या से काशी तक बदला स्वरूप

​योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केवल सड़कों पर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव पर भी काम कर रही है। उन्होंने सिंगापुर में गिनाईं यूपी की उपलब्धियां:

​राम मंदिर: भारत के सांस्कृतिक आत्मगौरव का सबसे बड़ा प्रतीक।

​काशी विश्वनाथ: परंपरा और आधुनिकता का वह मेल, जिसने पूरी दुनिया को चौंकाया।

​महाकुंभ: समरसता और सांस्कृतिक एकता का वह विराट आयोजन, जिसकी तैयारी में पूरा प्रदेश जुटा है।

​आंकड़ों में देखिए 'यूपी का दम'

​मुख्यमंत्री ने निवेशकों को लुभाने के लिए यूपी की अर्थव्यवस्था का जो खाका खींचा, वह किसी को भी प्रभावित करने के लिए काफी है:

वसुधैव कुटुम्बकम्' ही है ग्लोबल विलेज का आधार

​सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि आज दुनिया जिस 'ग्लोबल विलेज' की बात कर रही है, उसकी नींव भारत ने सदियों पहले "वसुधैव कुटुम्बकम्" के मंत्र के साथ रख दी थी। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, और इसमें उत्तर प्रदेश एक 'ग्रोथ इंजन' की भूमिका निभाएगा।

​ बेबाक की बात: सीएम योगी का यह आत्मविश्वास बताता है कि यूपी अब पिछड़ेपन की बेड़ियों को काटकर वैश्विक मंच पर अपनी धमक दर्ज करा चुका है। सिंगापुर में मिला यह न्योता यूपी के लिए निवेश के नए द्वार खोलेगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment