by on | 2026-02-24 13:27:02
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3109
वाराणसी: महामना की बगिया एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में शनिवार की रात जो हुआ, उसने सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। बिरला 'A' हॉस्टल के बाहर छात्र रौशन कुमार पर चार राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि निशाना चूक गया, वरना आज कैंपस में मातम होता।
जानकारी के मुताबिक, डालमिया हॉस्टल की तरफ से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए कुछ दबंगों ने रौशन को निशाना बनाया। सरेआम चार गोलियां चलीं और हमलावर बड़े आराम से फरार हो गए। सवाल यह है कि क्या कैंपस के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी सिर्फ कागजी शेर हैं? इतनी भारी सुरक्षा के बीच असलहे अंदर कैसे पहुंचे?
देर आए दुरुस्त आए वाली तर्ज पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब अपनी नींद तोड़ी है। इस घटना के बाद हड़कंप मचा तो पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है।
प्रशासन का 'हंटर' तैयार:
अब प्रशासन बिरला 'A' लेन और धन्वंतरि हॉस्टल क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाने और 'पैनिक बटन' जैसी तकनीक लाने की बात कर रहा है। लेकिन छात्रों में आक्रोश है—सवाल वही है कि क्या प्रशासन हमेशा किसी अनहोनी का इंतजार करता है?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'