ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
अपराध अपराध

ननिहाल से लापता किशोर वाराणसी के अस्सी घाट पर मिला, पिता की डांट बनी घर छोड़ने की वजह!

by on | 2026-02-22 22:44:33

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3180


ननिहाल से लापता किशोर वाराणसी के अस्सी घाट पर मिला, पिता की डांट बनी घर छोड़ने की वजह!

सादात/गाजीपुर: सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव से बीते गुरुवार को लापता हुए 13 वर्षीय छात्र ब्रिसेन यादव को पुलिस ने आखिरकार 4 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया है। 'खबर दो बेबाक 24' आपको बता दे कि यह छात्र अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से भाग निकला था।

क्या था पूरा मामला?

​आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी संतोष यादव का पुत्र ब्रिसेन अपने नाना पारसनाथ यादव के घर बड़ागांव में रहकर पढ़ाई करता है। गुरुवार को वह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। नाना की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी थी।

सर्विलांस ने खोला राज, अस्सी घाट से हुई बरामदगी

​लापता छात्र की तलाश में जुटी पुलिस को तब बड़ी कामयाबी मिली जब शनिवार को ब्रिसेन ने अपने दोस्त रुद्रांश पाण्डेय को फोन किया। पुलिस ने तत्काल उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिससे उसकी लोकेशन वाराणसी के अस्सी घाट पर मिली। रविवार सुबह पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छात्र को बरामद कर लिया।

इनपुट और हिरासत:

  • रवि राजभर: जिस मोबाइल से छात्र ने फोन किया था, वह चुनार के अदलहाट निवासी रवि राजभर का था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
  • साहिल सिद्दीकी और एहसान अंसारी: मखदुमपुर निवासी इन दोनों युवकों से भी पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि पलायन की पूरी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।
  • एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय का बयान:

    "पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसे फुटबॉल खेलने का बेहद शौक है और पिता द्वारा अक्सर दी जाने वाली डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया था। फिलहाल किशोर को मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेज दिया गया है।"



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment