by on | 2026-02-21 23:19:50
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3092
वाराणसी: महामना की बगिया एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी है। शनिवार की देर शाम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के बिरला 'A' हॉस्टल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने खुलेआम फायरिंग कर विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे डाली। इस घटना के बाद पूरे कैंपस में दहशत का माहौल है और छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
चश्मदीदों की मानें तो बाइक पर सवार तीन बेखौफ नकाबपोश युवक हॉस्टल के सामने पहुंचे और अचानक चार राउंड फायरिंग कर दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए। गोली चलने की आवाज से शांत परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना से आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतर आए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। लंका, भेलूपुर और चितईपुर समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौके पर मौजूद है, लेकिन छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की शिनाख्त की जा सके।
बेबाक टिप्पणी: सवाल यह है कि एशिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले विश्वविद्यालयों में से एक BHU में हथियारबंद बदमाश घुस कैसे रहे हैं? क्या प्रॉक्टोरियल बोर्ड का काम सिर्फ छात्रों के आई-कार्ड चेक करना है या वो असल सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदार हैं? आज की घटना ने साबित कर दिया है कि कैंपस की 'सेफ्टी' सिर्फ कागजों तक सीमित है।
ताजा स्थिति: फिलहाल कैंपस में भारी तनाव है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। छात्र दोषियों की गिरफ्तारी और चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'