by on | 2026-02-20 22:19:12
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3151
सोनभद्र | बेबाक 24 | ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र के वकीलों की सबसे बड़ी संस्था 'डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन' के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज चुका है। कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है क्योंकि एल्डर कमेटी ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए कमान अनुभवी हाथों में सौंप दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जो अब बार एसोसिएशन के भविष्य के पदाधिकारियों का चुनाव कराएंगे।
एल्डर कमेटी का फैसला: अनुभवी कंधों पर जिम्मेदारी
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने सत्र 2025-2026 के चुनाव हेतु राजेश कुमार यादव के नाम पर मुहर लगाई। उनके साथ सुरेश सिंह कुशवाहा और राजकुमार सिंह पटेल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष होगा, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चुनावी शेड्यूल: 23 फरवरी से 'सियासी' हलचल
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव ने नियुक्ति के साथ ही अपना 'रॉड मैप' और समय सारणी घोषित कर दी है:
23 - 24 फरवरी: पर्चा वितरण और नामांकन का दाखिला।
25 फरवरी: नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण।
26 फरवरी: नामांकन वापसी और अंतिम वैध सूची का प्रकाशन।
09 मार्च: सुबह से मतदान, शाम को मतगणना और उसी दिन परिणामों की घोषणा व शपथ ग्रहण!
कचहरी में सरगर्मी: दिग्गजों का जमावड़ा
इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान कचहरी के कई दिग्गज चेहरे मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मौर्य समेत एल्डर कमेटी के सदस्य मुश्ताक अली और निर्मलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।
बेबाक 24 का विश्लेषण:
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही कचहरी के चैंबरों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सवाल यह है कि क्या इस बार परिवर्तन की लहर चलेगी या पुराने दिग्गजों का दबदबा कायम रहेगा? राजेश कुमार यादव की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती वोटिंग के दिन व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'