by on | 2026-02-20 22:14:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3157
सोनभद्र | बेबाक 24 | ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लोढ़ी हॉस्पिटल के ठीक सामने, जहाँ लोग जीवन की आस लेकर आते हैं, वहीं एक रक्षक की जान चली गई। शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर एक अज्ञात काल रूपी वाहन ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को इतनी बेरहमी से रौंदा कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
भोर का सन्नाटा और बिखरा हुआ खून
घटना आज तड़के की है। लोढ़ी निवासी हरेंद्र प्रसाद जब सुबह 5 बजे अपनी चाय की दुकान (खुशबू बाग नर्सरी रोड) पर पहुँचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान के ठीक सामने सड़क पर एक क्षत-विक्षत शव पड़ा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, तो मृतक की पहचान रामसूरत यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई।
वर्दी में ली अंतिम सांस: लोढ़ी चौकी पर थी ड्यूटी
मृतक रामसूरत यादव, जो कि रायपुर थाना क्षेत्र के गोटी बांध गांव के रहने वाले थे, उनकी रात की ड्यूटी लोढ़ी पुलिस चौकी पर लगी थी। सेवा और सुरक्षा का संकल्प लेकर वर्दी पहनने वाला जवान किसी 'अज्ञात' तेज रफ्तार वाहन की भेंट चढ़ गया। अंधेरे का फायदा उठाकर हत्यारा वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, विभाग में शोक
पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों और होमगार्ड कमांडेंट को सूचना दी। अपनों को खोने के गम में परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसी लोढ़ी हॉस्पिटल में रखवा दिया है, जिसके सामने यह हादसा हुआ।
बेबाक 24 के कड़े सवाल:
* रात के सन्नाटे में सड़कों पर दौड़ते 'अज्ञात काल' पर लगाम कब लगेगी?
* क्या ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा के लिए विभाग के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं?
* सीसीटीवी के दावों के बीच, क्या पुलिस उस 'कातिल वाहन' को ढूँढ पाएगी?
सोनभद्र पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषी वाहन को ट्रैक कर लिया जाएगा। लेकिन सवाल वही है—क्या खोई हुई जिंदगी वापस आएगी?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'