ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

भेलूपुर में पुलिस का 'हंटर': घुमाने के बहाने 'गंदा काम', प्रयागराज का आरोपी गेस्ट हाउस से दबोचा!

by on | 2026-02-20 21:46:21

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3233


भेलूपुर में पुलिस का 'हंटर': घुमाने के बहाने 'गंदा काम', प्रयागराज का आरोपी गेस्ट हाउस से दबोचा!


​वाराणसी |  बेबाक 24 | क्राइम डेस्क
​धर्म की नगरी में महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, खाकी की नजरों से बच नहीं सकता। भेलूपुर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाले एक 'वांटेड' दरिंदे को गेस्ट हाउस में घेराबंदी कर धर दबोचा है।
​प्रयागराज से आया 'शिकारी', वाराणसी में डाली थी 'साजिश'
​पकड़ा गया आरोपी सर्वेश शुक्ला (22 वर्ष) प्रयागराज के कर्नलगंज का रहने वाला है। आरोप है कि इसने एक महिला को घुमाने-फिराने और मीठी बातों के झांसे में लेकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जब महिला ने विरोध किया, तो यह अपनी असलियत पर उतर आया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर वह पीड़िता का मुंह बंद रखना चाहता था, लेकिन पीड़िता की हिम्मत ने इस 'भेड़िये' को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
​गेस्ट हाउस में 'स्टे', पुलिस ने किया 'गेम ओवर'
​आरोपी सर्वेश शुक्ला को लगा था कि वह हनुमानपुरा (दुर्गाकुंड) के 'श्री माधव स्टे गेस्ट हाउस' में छिपकर पुलिस को चकमा दे देगा। लेकिन काशी जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में बनी टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया। 19 फरवरी 2026 की सुबह जब आरोपी चैन की नींद सो रहा था, तभी भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम ने गेस्ट हाउस पर धावा बोल दिया। आरोपी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वहीं से उसका 'गेम ओवर' हो गया।
​बीएनएस की धाराओं में कसा शिकंजा
​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है:
​धारा 64(2)(m): दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध।
​धारा 352 और 351(2): गाली-गलौज और जान-माल की धमकी।
​बेबाक 24 का सवाल:
​वाराणसी के गेस्ट हाउस अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाने क्यों बनते जा रहे हैं? क्या गेस्ट हाउस संचालकों की 'वेरिफिकेशन' की प्रक्रिया सिर्फ कागजों तक सीमित है?
​भेलूपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ भर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी के साथ S-SI प्रेमलाल सिंह और SI लवकुश यादव की मुख्य भूमिका रही। फिलहाल, आरोपी को जेल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment