ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

लंका के गेस्ट हाउस में 'पाप' का खेल, SOG ने मारा छापा!

by on | 2026-02-20 21:40:51

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3068


लंका के गेस्ट हाउस में 'पाप' का खेल, SOG ने मारा छापा!

​वाराणसी | ​धर्म की नगरी काशी में आस्था के केंद्र 'लंका' क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पुलिस प्रशासन और समाज के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। नगवां स्थित 'रेनबो गेस्ट हाउस' में रूहानी सुकून नहीं, बल्कि जिस्मफरोशी की काली मंडी सजी थी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की SOG-2 टीम ने इस 'गंदे धंधे' का भंडाफोड़ करते हुए 3 युवतियों समेत 7 लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा है।
​कमांडो स्टाइल में रेड: रिसेप्शन पर 'सिविल' जाल
​एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। टीम ने अपनी गाड़ियाँ गेस्ट हाउस से काफी दूर खड़ी कीं ताकि भनक न लगे। पुलिस वाले सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हुए। जैसे ही रिसेप्शन पर पूछताछ में शक यकीन में बदला, पूरी टीम ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया।
​बंद कमरों का खौफनाक सच: आपत्तिजनक हालत में मिले 'रईसजादे'
​जब पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों की तलाशी शुरू की, तो नजारा रूह कंपा देने वाला था।
​कमरा नंबर 1: दरवाजा खुलते ही युवक और युवतियां बेहद आपत्तिजनक हालत में पाए गए।
​कमरा नंबर 2: यहाँ वो 'सौदागर' मौजूद थे, जो मासूमों के जिस्म का सौदा करते थे। पुलिस ने मौके से होटल संचालक, एक ग्राहक और दो दलालों को कॉलर पकड़कर बाहर निकाला।
​बंगाल से वाराणसी तक फैला 'सिंडिकेट'
​जांच में जो खुलासा हुआ वो और भी चौंकाने वाला है। पकड़ी गई युवतियों में से दो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जिन्हें महज तीन दिन पहले ही 'वाराणसी की मंडियों' में उतारा गया था। ये गैंग न सिर्फ स्थानीय रईसजादों को, बल्कि बनारस आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षक ऑफर और 'कैटलॉग' दिखाकर अपनी जाल में फंसाता था।
​न एंट्री, न रजिस्टर: सिर्फ 'कैश' का काला खेल
​होटल के रजिस्टर खंगाले गए तो पुलिस के होश उड़ गए। वहां युवतियों की कोई एंट्री नहीं थी और न ही कमरों की बुकिंग दर्ज थी। यानी पूरा खेल अवैध तरीके से चल रहा था। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, दवाएं और साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने भी अपनी फाइलें भर ली हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment