ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

सोनभद्र में खनन माफियाओं पर ‘वज्रपात’: SP अभिषेक वर्मा के हंटर से मचा हड़कंप, अवैध गिट्टी लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार!

by on | 2026-02-19 22:52:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3221


सोनभद्र में खनन माफियाओं पर ‘वज्रपात’: SP अभिषेक वर्मा के हंटर से मचा हड़कंप, अवैध गिट्टी लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार!

सोनभद्र (ब्यूरो चीफ): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अवैध खनन और परिवहन के काले कारोबार पर पुलिस ने आधी रात को वो 'प्रहार' किया है कि माफियाओं के सिंडिकेट में खलबली मच गई है। SP अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस और माइनिंग टीम ने ओबरा इलाके में बड़ी घेराबंदी करते हुए अवैध गिट्टी के खेल का पर्दाफाश किया है।

आधी रात को 'ऑपरेशन क्लीन': बग्गा नाला पर बिछा जाल

​खबर बेबाक 24 को मिली जानकारी के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन और CO ओबरा अमित कुमारखान निरीक्षक अतुल दुबे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जब बग्गा नाला के पास सघन चेकिंग शुरू की, तो अंधेरे का फायदा उठाकर निकल रहे माफियाओं के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा (UP64CT2945) को रोका गया, जिसमें क्षमता से अधिक करीब 25 घन मीटर अवैध गिट्टी लदी पाई गई।

चालक फरार, सह-चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

​पुलिस की धमक देखते ही शातिर चालक मनोज पाल गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सह-चालक संदीप पाल को दबोच लिया। पूछताछ में जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला है—यह अवैध माल 'माइनिंग वर्क्स ओबरा' से लोड किया गया था। यानी रसूखदारों की शह पर यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था।

BNS की नई धाराओं में 'मुकदमा दर्ज'

​खान निरीक्षक की तहरीर पर ओबरा थाने में कानूनी कार्रवाई का 'बुलडोजर' चल चुका है। पुलिस ने नए कानून के तहत:

  • धारा 303(2), 317(2), 285 BNS
  • 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम
  • धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के तहत चालक मनोज पाल, सह-चालक संदीप पाल, माइनिंग वर्क्स के अज्ञात मालिक और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment