by on | 2026-02-19 21:58:46
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3113
मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के दानुपुर पश्चिम पट्टी का है। बताया जा रहा है कि आरोपी रंजीत उर्फ नन्हे का अपने ही परिवार से विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस को निकालने के लिए उसने निशाना बनाया उस मासूम को जिसे दुनिया की समझ तक नहीं थी। आरोपी ने बच्ची को उठाया और प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित गहरे कुएं में फेंक दिया।
बेबाक टिप्पणी: रंजिश अपनों से थी, तो जंग बड़ों के बीच लड़ते... उस मासूम का क्या कसूर था जिसकी चीखें कुएं की दीवारों में ही दम तोड़ गईं?
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और डायल 112 मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले जाया गया। लेकिन अफसोस, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मच गया है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना को अंजाम देकर आरोपी रंजीत अपने ही घर के एक कमरे में दुबक कर बैठ गया था, उसे लगा था कि वह बच जाएगा। लेकिन पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कड़े निर्देश पर सुरियावां थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी और उनकी टीम ने ऐसी घेराबंदी की कि कातिल को भागने का मौका तक नहीं मिला।
भदोही पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जितनी सराहना की जाए कम है, लेकिन सवाल वही है— समाज में बढ़ती ये हिंसक मानसिकता आखिर कब थमेगी? पुलिस का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई दूसरा 'नन्हे' ऐसी जघन्य वारदात करने की हिम्मत न कर सके।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'