ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

प्रयागराज में 'खाकी' दागदार! 75 हजार की घूस लेते प्रभारी निरीक्षक गिरफ्तार

by on | 2026-02-18 23:04:31

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3021


प्रयागराज में 'खाकी' दागदार! 75 हजार की घूस लेते प्रभारी निरीक्षक गिरफ्तार

प्रयागराज। जो रक्षक थे, वही भक्षक बन बैठे! प्रयागराज के थाना बारा में भ्रष्टाचार का ऐसा 'नंगा नाच' देखने को मिला जिसने पूरी कमिश्नरेट को शर्मसार कर दिया है। 'दो बेबाक 24' आपको बता रहा है उस कार्रवाई की कहानी, जहाँ एक प्रभारी निरीक्षक की ईमानदारी की कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये निकली।

थाना कार्यालय बना 'सौदा केंद्र', एंटी करप्शन ने बिछाया जाल

​भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे एक ऐसी 'सर्जिकल स्ट्राइक' की कि थाना परिसर में हड़कंप मच गया। यमुनानगर कमिश्नरेट के थाना बारा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर अपने ही दफ्तर में 75,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए।

पूरा मामला: एफआर (FR) के नाम पर मांगी 'कीमत'

​भदोही के रहने वाले संतोष कुमार दूबे ने हिम्मत दिखाई और एंटी करप्शन यूनिट को बताया कि उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाने के बदले साहब 75 हजार रुपये मांग रहे हैं।

  • शिकायत: 17 फरवरी को औपचारिक शिकायत दर्ज हुई।
  • ट्रैप: 18 फरवरी को निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने थाना बारा में धावा बोला।
  • गिरफ्तारी: जैसे ही रिश्वत की रकम हाथों में पहुंची, टीम ने प्रभारी निरीक्षक को रंगे हाथ धर दबोचा।

अब होगी 'सलाखों' के पीछे खातिरदारी

​गिरफ्तारी के बाद आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना घूरपुर में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश है जो अपनी कुर्सी का इस्तेमाल उगाही के लिए करते हैं।

दो बेबाक की अपील: भ्रष्टाचार के खिलाफ चुप मत रहिए! अगर कोई सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे, तो इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:

  • प्रयागराज मंडल: 9454402490
  • मुख्यालय लखनऊ: 9454402484



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment