ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

अफजाल के 'करीबियों' पर भी गिरेगी गाज? बेनामी साम्राज्य की खुलेगी पोल!

by on | 2026-02-17 23:19:14

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3254


अफजाल के 'करीबियों' पर भी गिरेगी गाज? बेनामी साम्राज्य की खुलेगी पोल!


​गाजीपुर: सांसद अफजाल अंसारी के पेट्रोल पंप पर तहसीलदार की तैनाती तो सिर्फ शुरुआत है। असली खेल तो अब उन 'चेहरों' के पीछे छिपा है, जो कागजों पर मालिक बनकर सांसद जी का साम्राज्य चला रहे हैं। बेबाक 24 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की रडार पर अब वो बेनामी पेट्रोल पंप हैं, जिन्हें रसूखदार नामी चेहरों की आड़ में चलाया जा रहा है।
​ 'खास' सिपहसालारों के नाम आए सामने
​चर्चा गर्म है कि गाजीपुर के बड़े पंप कारोबारी अमरीश जायसवाल उर्फ भटन और अखंड प्रताप राय की भूमिका अब जांच के घेरे में है। सूत्रों का दावा है कि ये वो नाम हैं, जो कथित तौर पर अफजाल अंसारी के 'बेनामी' पंपों का संचालन और मैनेजमेंट देखते हैं।
​बड़े सवाल जो प्रशासन के सामने खड़े हैं:
​कागजी मालिक कौन? क्या इन पंपों में लगी पूंजी का असली स्रोत अफजाल अंसारी है?
​पार्टनरशिप का सच: क्या भटन और अखंड प्रताप सिर्फ नाम के मालिक हैं या पर्दे के पीछे कोई 'बड़ी डील' है?
​आय का हिसाब: क्या इन कारोबारों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा सीधे तौर पर अंसारी परिवार के खजाने में जा रहा है?
​ क्या होगी अगली कार्रवाई?
​प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि डीएम की पैनी नजर अब इन बेनामी संपत्तियों पर टिक गई है। अगर जांच का पहिया घूमा, तो सिर्फ पंप ही नहीं, बल्कि अमरीश जायसवाल और अखंड प्रताप राय जैसे करीबियों के लिए भी जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। 'बेबाक 24' पूछता है—क्या प्रशासन इन रसूखदार 'मैनेजरों' के बही-खाते खंगालने की हिम्मत दिखाएगा?
​ बेबाक नजरिया
​गाजीपुर में मुख्तार और अफजाल के साम्राज्य को ढहाने के लिए प्रशासन अब 'जड़' पर प्रहार कर रहा है। अगर अमरीश और अखंड जैसे किरदारों की जांच शुरू होती है, तो कई सफेदपोशों के चेहरे बेनकाब होंगे। यह साफ है कि अब लड़ाई सिर्फ अंसारी परिवार तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन मददगारों तक पहुंच चुकी है जो बेनामी संपत्तियों की ढाल बने हुए हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment