ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

माफिया कनेक्शन वाले कॉलेज में छात्र की 'खौफनाक' मौत! छत से गिरा या धकेला गया? सनसनी

by on | 2026-02-17 22:43:15

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3112


माफिया कनेक्शन वाले कॉलेज में छात्र की 'खौफनाक' मौत! छत से गिरा या धकेला गया? सनसनी


​गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मरदह स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में एक छात्र की मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लेकिन मामला सिर्फ एक हादसे का नहीं है, क्योंकि चर्चाएं इस कॉलेज के माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों से जुड़े होने की भी हो रही हैं!
मौत की चौथी मंजिल: क्या हुआ उस दोपहर?
​मरदह के नसीरपुर डाढी निवासी जयप्रकाश यादव का जवान बेटा विपुल यादव, जो इसी कॉलेज में डी-फार्मा का छात्र था, मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की चौथी मंजिल से नीचे आ गिरा। जमीन पर गिरते ही खून से लथपथ विपुल को देख कैंपस में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में कॉलेज स्टाफ उसे मऊ ले गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही विपुल की सांसें थम चुकी थीं।
​ 'मोबाइल कॉल' की कहानी या सोची-समझी साजिश?
​कॉलेज के चेयरमैन विजय यादव, जिनका नाम रसूखदारों में शुमार है, उन्होंने लखनऊ से बयान जारी कर पल्ला झाड़ लिया है। उनका दावा है कि विपुल छत पर किसी से फोन पर बात कर रहा था और बात करते-करते अचानक नीचे कूद गया।
बेबाक 24 सवाल पूछता है:
​क्या कोई बात करते-करते इतना बेसुध हो सकता है कि चौथी मंजिल से कूद जाए?
​क्या यह आत्महत्या है या फिर इस 'सफेदपोश' संस्थान के भीतर कोई गहरा राज दफन है?
पुलिस की तफ्तीश और गहराता सस्पेंस
​हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद बिना किसी शोर-शराबे के परिजन शव को गांव ले गए। आखिर इतनी जल्दी क्या थी? क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ने मोर्चा संभाल लिया है और साफ कर दिया है कि मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उस 'रहस्यमय' फोन कॉल की डिटेल खंगाल रही है जिसने एक हंसते-खेलते छात्र की जान ले ली।
​बेबाक टिप्पणी: रसूखदारों के संस्थानों में अक्सर सच को फाइलों में दबा दिया जाता है। क्या विपुल को इंसाफ मिलेगा? या फिर 'माफिया कनेक्शन' के रसूख तले इस मौत की गुत्थी भी उलझ कर रह जाएगी?



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment