ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

सीएम डैशबोर्ड पर ‘सी’ और ‘डी’ रैंकिंग वाले विभागों को चेतावनी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मांगा सुधार

by on | 2026-02-17 22:05:16

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3240


सीएम डैशबोर्ड पर ‘सी’ और ‘डी’ रैंकिंग वाले विभागों को चेतावनी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मांगा सुधार


वाराणसी।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की रैंकिंग और विकास परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर ‘सी’ और ‘डी’ रैंकिंग है, वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाकर अपनी स्थिति बेहतर करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर रैंकिंग में सुधार लाने को कहा।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

,निर्माण कार्यों की समीक्षा

निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि समयसीमा के भीतर आने वाले कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिन परियोजनाओं में समय विस्तार की आवश्यकता है, उनका उचित कारण प्रस्तुत कर समयसीमा बढ़ाई जाए।

अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता वाली परियोजनाओं के लिए समय से डिमांड भेजने तथा जिन योजनाओं को पूर्ण कराना संभव नहीं है, उन्हें डैशबोर्ड से हटाने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर ‘सी’ और ‘डी’ रैंकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।


बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता मे रखें।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment