ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
आस्था सुरक्षा

वाराणसी में आज़मीन का जमावड़ा, टीके से लेकर ट्रेनिंग तक... तैयारी पूरी!

by on | 2026-02-16 21:12:04

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3022


वाराणसी में आज़मीन का जमावड़ा, टीके से लेकर ट्रेनिंग तक... तैयारी पूरी!

वाराणसी: मजहब-ए-इस्लाम के सबसे पाक सफर 'हज 2026' की तैयारियां अब जमीन पर उतर आई हैं। बनारस की गलियों से लेकर मदनपुरा के अस्पतालों तक, हाजियों की खिदमत और उनकी सेहत का पहरा सख्त कर दिया गया है। पूर्वांचल हज सेवा समिति ने साफ कर दिया है कि इस बार सफर सिर्फ इबादत का नहीं, बल्कि मुकम्मल हिफाजत का भी होगा।

मदनपुरा में 'जनता सेवा': 266 हाजियों को लगा सुरक्षा कवच

​हज कमेटी ऑफ इंडिया के फरमान के बाद, मदनपुरा स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल किसी छावनी से कम नजर नहीं आया। यहाँ स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डॉ. गुलरेज़ अहमद और डॉ. राशिद जमाल की निगरानी में टीकाकरण का महाभियान चला।

  • कुल टीकाकरण: 266 आज़मीन-ए-हज।
  • क्या मिला: सिर्फ टीका नहीं, बल्कि मेडिकल किट, पिट्ठू बैग और दुआओं की किताबें भी बांटी गईं।

डिजिटल हुई दुआएं: ऑडियो-वीडियो से सीखी हज की बारीकियां

​अब हज की ट्रेनिंग सिर्फ किताबी नहीं रही। मास्टर ट्रेनर अदनान खान और स्टेट हज इंस्पेक्टर मोहम्मद आज़म शमीम ने प्रोजेक्टर के जरिए आज़मीन को समझाया कि मक्का और मदीना की सरजमीं पर कदम रखते ही एहराम कैसे बांधना है, तवाफ कैसे करना है और अरकान-ए-हज की रस्मों को बिना किसी गलती के कैसे मुकम्मल करना है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment