ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

शुभम लोनकर गैंग का 'सिंघम' स्टाइल में अंत, STF ने दबोचे 7 गुर्गे!

by on | 2026-02-16 21:05:54

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3077


शुभम लोनकर गैंग का 'सिंघम' स्टाइल में अंत, STF ने दबोचे 7 गुर्गे!

​मुंबई/नोएडा: फिल्मी पर्दे पर गाड़ियां उड़ाने और अपराधियों को धूल चटाने वाले रोहित शेट्टी को हकीकत में डराने की कोशिश करने वाले अब खुद सलाखों के पीछे हैं। जुहू स्थित उनके निवास पर हुई फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने एक ऐसा 'जॉइंट ऑपरेशन' चलाया, जिसने अंतरराष्ट्रीय अपराधी शुभम लोनकर गैंग की कमर तोड़ दी है।
दहशत का वो 'मिडनाइट' ट्रेलर
​1 फरवरी 2026 की उस काली रात को कौन भूल सकता है? रात के 12:45 बजे जब पूरी दुनिया सो रही थी, जुहू का शेट्टी टावर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मकसद साफ था—बॉलीवुड में खौफ पैदा करना और मोटी रंगदारी वसूलना। लेकिन हमलावर यह भूल गए कि असल जिंदगी की पुलिस भी रील लाइफ की पुलिस से कम नहीं है।
​STF का चक्रव्यूह: हरियाणा से आगरा तक छापेमारी
​मुंबई पुलिस के इनपुट पर जब यूपी एसटीएफ मैदान में उतरी, तो अपराधियों के छिपने के सारे ठिकाने छोटे पड़ गए। 15 फरवरी को एक साथ झज्जर, आगरा और नोएडा में धावा बोलकर 7 आरोपियों को उठा लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली:
​दीपक (मुख्य शूटर): आगरा का रहने वाला यह शख्स ही उस रात ट्रिगर पर उंगली रखे हुए था।
विष्णु कुशवाहा: गैंग का वो 'कड़ी' जिसने स्थानीय लड़कों को शुभम लोनकर गैंग के 'गोलू पंडित' से मिलवाया।
​बाकी गुर्गे: सनी, सोनू, रितिक, जतिन और विशाल—ये वो प्यादे थे जो दहशत के इस खेल में मोहरे बने।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment