by on | 2026-02-09 22:05:18
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3130
वाराणसी |
वाराणसी के थाना सिंधोरा पुलिस ने शिक्षक बनने के 'शॉर्टकट' का ऐसा पर्दाफाश किया है जिसे सुनकर आप भी माथा पीट लेंगे। मामला गोमती ज़ोन का है, जहाँ एक जेठानी अपनी देवरानी को मास्टरनी बनाने के चक्कर में खुद सलाखों के पीछे पहुँच गई। रिश्तों की इस 'जुगलबंदी' ने नियम-कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन बायोमैट्रिक मशीन के एक 'बीप' ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
8 फरवरी को सुभाष चन्द्र महाविद्यालय, चकरमा (केंद्र संख्या 234008) में CTET की प्रथम पाली चल रही थी। कक्ष संख्या 05 में बैठी एक महिला बड़े इत्मीनान से पेपर हल कर रही थी। शुरुआती जांच में तो होलोग्राम के दम पर एंट्री मिल गई, लेकिन जब बायोमैट्रिक मशीन के सामने चेहरा आया, तो उसने सच उगलने से इनकार कर दिया।
CBSE दफ्तर से आई दोबारा जांच की रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि जो चेहरा सामने है, वो उस रोल नंबर का असली हकदार नहीं है। जब महिला स्टाफ ने सख्ती से पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गईं।
पुलिस ने इस मामले में आजमगढ़ के पहलवानपुर निवासी दो महिलाओं को दबोचा है:
कबूतरबाजी का तरीका: अर्चना पढ़ाई में कमजोर थी, लेकिन उसे 'सरकारी मास्टरनी' बनने का जुनून सवार था। इसके लिए उसने अपनी जेठानी अंजू से हाथ मिलाया। आधार कार्ड में फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई (फोटो एडिटिंग) और फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए ताकि सिस्टम की आंखों में धूल झोंकी जा सके।
सिंधोरा पुलिस ने इस फर्जीवाड़े पर कड़ा प्रहार करते हुए मु0अ0सं0 25/2026 दर्ज किया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं सहित उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'