by on | 2026-01-30 22:17:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3119
वाराणसी | उत्तर प्रदेश में भक्ति और विकास की त्रिवेणी अब थमने वाली नहीं है। काशी और अयोध्या के भव्य कायाकल्प के बाद अब ब्रज की गलियों में 'राधे-राधे' की गूँज के साथ आध्यात्मिक विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। यह दहाड़ किसी और की नहीं, बल्कि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की है, जिन्होंने वाराणसी के पिंडरा महोत्सव में साफ कर दिया कि यूपी अब 'धार्मिक पर्यटन का ग्लोबल हब' बनने की राह पर है।
पिंडरा महोत्सव: सिर्फ मेला नहीं, विरासत का मेला!
नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में जब तीन दिवसीय 'पिंडरा महोत्सव' का आगाज हुआ, तो माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटते ही आयोजकों की पीठ थपथपाई और कहा कि ऐसे महोत्सव केवल नाच-गाने के लिए नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक चेतना और ऐतिहासिक परंपराओं को जिंदा रखने के लिए जरूरी हैं।
'हर-हर महादेव' से 'राधे-राधे' तक का सफर
मंत्री जी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विजन को फ्रंट फुट पर रखा। उनके भाषण के मुख्य अंश कुछ ऐसे रहे:
काशी कॉरिडोर: मोक्षदायिनी काशी का पुनर्जागरण हो चुका है, जो आज दुनिया देख रही है।
राम मंदिर: 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ, अयोध्या अब गौरव का प्रतीक है।
अगला पड़ाव: अब फोकस मथुरा-वृंदावन पर है। काशी, अयोध्या और मथुरा के 'विकास त्रिकोण' से यूपी की अर्थव्यवस्था और पहचान दोनों बदलेंगे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'