by on | 2026-01-30 18:52:16
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3068
सोनभद्र (मुर्धवा): जिले की सड़कों पर भारी वाहनों की मनमानी और संकरे मोड़ों का खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रनटोला मोड़ पर एक विशालकाय ट्रेलर बीच सड़क पर 'हाथी' बनकर खड़ा हो गया। ट्रेन का भारी-भरकम इंजन लोड कर जा रहा यह ट्रेलर टर्निंग के दौरान अपना संतुलन खो बैठा और उसका पिछला हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया।
गनीमत रही कि ट्रेलर पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन इस तकनीकी चूक ने पूरे मार्ग की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। यात्री बेहाल हैं और राहगीर अपनी मंजिल पर पहुँचने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रनटोला मोड़ वैसे भी संकरा और जोखिम भरा है, ऊपर से इस तरह के ओवरलोडेड या भारी मशीनों वाले ट्रेलर अक्सर यहाँ मुसीबत खड़ी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और व्यवस्था संभालने की कोशिश की।
"हमने क्रेन मंगवा ली है और ट्रेलर को सुरक्षित तरीके से हटवाने का काम जारी है। जल्द ही आवागमन सामान्य करा दिया जाएगा।"
— राम दरस राम, थाना प्रभारी म्योरपुर
खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन दावा तो जल्द रास्ता खाली कराने का कर रहा है, लेकिन सवाल वही है—क्या ऐसे भारी वाहनों के लिए कोई सख्त गाइडलाइन नहीं होनी चाहिए, ताकि संकरे मोड़ों पर आम जनता का समय और सुरक्षा दांव पर न लगे?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'