by on | 2026-01-29 20:45:22
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3063
मऊ : स्व . पंडित अलगु राय शास्त्री की जयंती समारोह में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का संबोधन महज एक भाषण नहीं, बल्कि आने वाले चुनाव और जनपद की सफाई का 'ब्लूप्रिंट' नजर आया। मंत्री ने बिना नाम लिए माफिया तंत्र पर जो प्रहार किया, उसने घोसी से लेकर मोहम्मदाबाद तक के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
जाति का दांव और माफिया का सच
मंत्री ने सीधे जनता की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि माफिया किसी एक जाति का सगा नहीं होता। उन्होंने सवाल दागा— "क्या माफिया ने भूमिहार से भूमिहार को नहीं मरवाया? क्या ठाकुर को ठाकुर से नहीं लड़ाया?" यह इशारा साफ तौर पर उस खूनी इतिहास की ओर था जिसने दशकों तक पूर्वांचल की धरती को लाल किया है। मंत्री ने आगाह किया कि इन 'चेलों' को दोबारा जनपद में पैर पसारने का मौका न दिया जाए।
कृष्णानंद राय हत्याकांड: गवाहों के 'सौदागरों' पर निशाना
ए.के. शर्मा ने स्वर्गीय कृष्णानंद राय हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन लोगों को आड़े हाथ लिया जिन्होंने हत्यारों और मुखबिरों को बचाने के लिए गवाहों को तोड़ा।
सोना माटी की चर्चा: करईल की शामों में 'सोना माटी' की चौपालों पर यह बात आज भी आम है कि किस तरह गवाहों को डराया-धमकाया या खरीदा गया।
मंत्री की शपथ: भावुक होते हुए मंत्री ने अपने माता-पिता की कसम खाकर विकास का संकल्प लिया और कहा कि सजा और न्याय की प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन जनता को अब माफिया के 'सिंडिकेट' को उखाड़ फेंकना होगा।
अतुल राय बनाम ए.के. शर्मा: जुबानी जंग या बुलडोजर की आहट?
सोशल मीडिया पर पारा तब और चढ़ गया जब पूर्व सांसद अतुल राय का पुराना तेवर याद किया गया। अतुल राय ने कभी मंत्री को चुनौती देते हुए कहा था कि उन्होंने 'ओमप्रकाश सिंह जैसे बड़े-बड़े मंत्री देखे हैं'।
लेकिन अब वक्त बदल चुका है। सियासी गलियारों में चर्चा आम है कि:
अतुल राय गैंग पर शिकंजा: मंत्री के कड़े रुख के बाद अब अतुल राय से जुड़े तंत्र और उनके करीबियों पर कानूनी कार्रवाई तेज हो सकती है।
बुलडोजर की वापसी: क्या अवैध संपत्तियों पर फिर से पीला पंजा चलेगा? मऊ की जनता के बीच यह सवाल सबसे बड़ा है।
बेबाक राय: ऊर्जा मंत्री ने साफ़ कर दिया है कि अब मऊ में 'अंधेरा' फैलाने वालों की खैर नहीं। चाहे वो पुराने साहेब हों या उनके नए चेले, हिसाब सबका होना तय लग रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'