by on | 2026-01-29 18:24:04
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3136
* 8 मार्च को लखनऊ कूच की चेतावनी
सोनभद्र/ कलेक्ट्रेट परिसर उस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा, जब सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले जुटीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि 7 मार्च 2026 तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 8 मार्च को लखनऊ कूच किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा, पेंशन, ग्रेच्युटी, न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई।
इसके साथ ही मोबाइल और इंटरनेट भत्ता, पीएलआई भुगतान में पारदर्शिता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए का भुगतान सीधे भवन स्वामी को किए जाने की मांग भी रखी गई। निजीकरण, आउटसोर्सिंग और अन्य विभागों में जबरन ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'