by on | 2026-01-28 21:19:08
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3254
शक्तिनगर (सोनभद्र)। यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ 'हंटर' रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कड़े रुख के बाद जिले में नशे के सौदागरों की कमर टूटना शुरू हो गई है। शक्तिनगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को धर दबोचा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹30 लाख आंकी जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दिनांक 27 जनवरी 2026 की रात जब दुनिया सो रही थी, तब पुलिस टीम मुखबिर की सटीक सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास घेराबंदी कर रही थी। रात करीब 11:55 बजे आरोपी सुनील भारती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुनील भारती (32 वर्ष) ने पूछताछ में जो खुलासे किए, वो चौंकाने वाले हैं। उसने कबूल किया कि वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है। आरोपी के पास से पुलिस ने केवल ड्रग्स ही नहीं, बल्कि अपराध की कमाई से खड़ी की गई संपत्ति भी बरामद की है:
सुनील भारती ने पुलिस को बताया कि इस काले धंधे में उसके दो और साथी दीपक भारती और कबीर उर्फ रमेश भी शामिल हैं, जो बाहर से माल मंगवाते थे। सुनील उन्हीं से ड्रग्स लेकर पुड़िया बनाता और फुटकर व थोक में बेचता था।
बड़ी बात: आरोपी सुनील भारती पुराना खिलाड़ी है और पहले भी जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21/27A/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उसके फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।
बेबाक24 का सवाल: क्या इन प्यादों की गिरफ्तारी से सोनभद्र में नशे का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त होगा? पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, पर मास्टरमाइंड दीपक और कबीर कब सलाखों के पीछे होंगे?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'