by on | 2026-01-27 20:48:36
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3029
आशुतोष कुमार ने अपने पोस्ट में संसद में बैठे सवर्ण सांसदों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि जब SC/ST Act पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटा गया और अब जब UGC में संशोधनों के जरिए सवर्ण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, तब संसद में बैठे सैकड़ों सवर्ण सांसद 'नपुंसकों' की तरह मौन रहकर तालियां बजा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे सांसदों का क्या फायदा जो अपने ही समाज का गला घोंटे जाने पर हस्ताक्षर कर देते हैं?
इस आक्रोश से कोई अछूता नहीं रहा। आशुतोष ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर बाबा (धीरेंद्र शास्त्री) पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा:
"जो खुद को पीएम का दोस्त बताते हैं या हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, सवर्णों के मुद्दे पर उनका ज्ञान 'घास चरने' चला गया है। क्या सवर्णों को मिटाकर हिंदू राष्ट्र बनेगा?"
यही नहीं, उन्होंने भाजपा के प्रखर प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की चुप्पी पर भी हैरानी जताई है।
पोस्ट का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है जहाँ आशुतोष कुमार ने 'सवर्णिस्तान' शब्द का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती होने वाला उनके जैसा देशभक्त भी आज सरकार की गलत नीतियों से तंग आ चुका है। उन्होंने एलान किया है कि वे एक फॉर्मेट ड्राफ्ट कर रहे हैं, जिसे देश के सवर्ण प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भेजेंगे। इस ड्राफ्ट में दो ही विकल्प होंगे:
आशुतोष कुमार ने याद दिलाया कि सवर्ण समाज ने ही दलितों को बसाने के लिए लाखों एकड़ जमीनें दान दीं और मुगलों से धर्म की रक्षा की। लेकिन आज वोट बैंक की राजनीति के कारण उसी समाज को अपने ही देश में 'दोयम दर्जे का नागरिक' बना दिया गया है।
बेबाक टिप्पणी:
आशुतोष कुमार का यह बयान केवल एक फेसबुक पोस्ट नहीं, बल्कि सवर्ण राजनीति के भीतर सुलग रही उस चिंगारी का प्रमाण है जो अब ज्वाला बनने को बेताब है। अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले आशुतोष ने अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'