by on | 2026-01-27 08:53:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3054
अलंकार अग्निहोत्री का सबसे सनसनीखेज आरोप डीएम आवास के भीतर के ड्रामे को लेकर है। अग्निहोत्री का दावा है कि जब वे इस्तीफा देने के बाद डीएम अविनाश सिंह से मिलने पहुंचे, तो उन्हें 45 मिनट तक बंधक बना लिया गया।
अग्निहोत्री ने कैमरे के सामने बेबाकी से कहा:
"डीएम साहब के पास लखनऊ से किसी बड़े साहब का फोन आया। फोन पर कहा गया— 'साला पंडित पागल हो गया है, इसे रात भर यहीं रखो।' मुझे डराया गया, धमकाया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। मुझे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है!"
सिस्टम की बेरुखी यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट को 2 घंटे के भीतर सरकारी आवास खाली करने का फरमान सुना दिया गया। रात के अंधेरे में अपना सामान समेटते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें डर है कि अगर वे वहां से नहीं निकले, तो उन्हें फिर से बंधक बनाया जा सकता है।
2019 बैच के पीसीएस अधिकारी ने अपने 5 पन्नों के इस्तीफे में जो लिखा, उसने नई बहस छेड़ दी है:
इधर, बरेली के डीएम अविनाश सिंह इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अग्निहोत्री को बंधक नहीं बनाया गया, बल्कि एसएसपी और एडीएम की मौजूदगी में उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही थी। डीएम ने आरोपों को 'भ्रामक' और 'बेबुनियाद' करार दिया है।
यह मामला अब प्रशासनिक कम और जातीय-धार्मिक ज्यादा होता जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के समर्थन में ब्राह्मण समाज के लोग सड़क पर उतर आए हैं। नारेबाजी हो रही है और माहौल तनावपूर्ण है।
बेबाक राय: एक पीसीएस अधिकारी का इस तरह सरेआम सिस्टम पर आरोप लगाना और बंधक बनाए जाने की बात कहना बताता है कि 'ऑल इज नॉट वेल'। क्या यह वाकई अंतरात्मा की आवाज है या फिर नौकरशाही के भीतर चल रही किसी गहरी गुटबाजी का नतीजा?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'