by on | 2026-01-22 22:01:55
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3231
सोनभद्र। जिले की पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर कानून को चुनौती दोगे, तो अंजाम बुरा होगा। घोरावल इलाके के केवली गांव में गुरुवार की रात जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई इस मुठभेड़ में गोलियां भी चलीं, खून भी बहा और अंततः तस्करी का 'सफेद धंधा' करने वाले दो शातिर अपराधी सलाखों के पीछे पहुँच गए।
मुखबिर की सटीक सूचना थी कि बिना नंबर की पिकअप में गोवंशों को ठूंसकर बिहार ले जाया जा रहा है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर घोरावल, करमा और शाहगंज पुलिस ने संयुक्त जाल बिछाया। खाखे मोड़ के पास जब तस्करों ने खुद को पुलिस से घिरा पाया, तो वे सरेंडर करने के बजाय सीधे भिड़ गए।
तस्करों की सनक का अंदाजा इस बात से लगाइए कि उन्होंने भागने के चक्कर में पुलिस की पिकअप को ही जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मुख्य आरक्षी राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तस्करों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी 'जैसे को तैसा' जवाब दिया। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दो तस्करों के पैर में गोली लगी और वे वहीं ढेर हो गए। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के कैमूर निवासी सिद्धनाथ खरवार और भभुआ के ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। इनके पास से 9 गोवंश बरामद हुए, जिनमें से एक की दम घुटने के कारण मौत हो चुकी थी—यह इन तस्करों की क्रूरता का सबसे बड़ा सबूत है।
पूछताछ में जो सच सामने आया है वह चौंकाने वाला है। यह महज छिटपुट तस्करी नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह है। ये लोग मध्यप्रदेश बॉर्डर से गोवंश उठाते थे और बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल के स्लॉटर हाउस (वधशालाओं) तक सप्लाई करते थे। फिलहाल दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस खाक छान रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'