ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

दुद्धी ग्राम विकास बैंक चुनाव में भाजपा का दबदबा, रमाशंकर गौड़ का निर्विरोध चुना जाना तय!

by on | 2026-01-21 21:42:53

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3034


दुद्धी ग्राम विकास बैंक चुनाव में भाजपा का दबदबा, रमाशंकर गौड़ का निर्विरोध चुना जाना तय!

दुद्धी (सोनभद्र)। राजनीति में जब बिसात सही बिछी हो, तो विरोधियों के हौसले पस्त होना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की दुद्धी शाखा के प्रतिनिधि चुनाव में देखने को मिला। यहाँ भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमाशंकर गौड़ ने न केवल नामांकन किया, बल्कि विपक्ष को मैदान में उतरने तक का मौका नहीं दिया।

नामांकन कक्ष में नहीं दिखा कोई और चेहरा

​दोपहर के वक्त जब ब्लॉक सभागार में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, तो रमाशंकर गौड़ अपने प्रस्तावक रामदास और अनुमोदक रामेश्वर राय के साथ हुंकार भरते हुए पहुंचे। चुनाव अधिकारी नागेन्द्र राम (सहायक निदेशक रेशम विभाग) टकटकी लगाए इंतजार करते रहे, लेकिन रमाशंकर के खिलाफ पर्चा भरने की हिम्मत किसी और ने नहीं दिखाई। शाम तीन बजे जब सूची दीवार पर चस्पा हुई, तो साफ हो गया कि मैदान पूरी तरह 'साफ' है। केवल एक नामांकन होने के कारण रमाशंकर गौड़ का निर्विरोध निर्वाचन अब महज एक औपचारिकता रह गया है।

दिग्गजों का जमावड़ा और जीत का जश्न

​इस जीत की धमक इतनी तेज थी कि खुद राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने मोर्चा संभाल रखा था। जैसे ही निर्विरोध निर्वाचन की खबर पक्की हुई, ब्लॉक परिसर नारों से गूंज उठा। रमाशंकर गौड़ को मालाओं से लाद दिया गया और नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर इसे भाजपा की नीतियों की जीत बताया।

जश्न में शामिल प्रमुख चेहरे:

  • ​ब्लाक प्रमुख मान सिंह
  • ​निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह
  • ​नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन
  • ​सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज मिश्रा, राकेश तिवारी, मनीष जायसवाल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता।

खाकी का कड़ा पहरा

​लोकतंत्र के इस उत्सव में कहीं 'खलल' न पड़ जाए, इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद की अगुवाई में पुलिस और पीएसी के जवानों ने सुरक्षा का घेरा ऐसा बनाया कि परिंदा भी पर न मार सके।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment