by on | 2026-01-21 13:18:50
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3123
वाराणसी: शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा हंटर चलाया है। सिंह शताब्दी अस्पताल (SSH) के ऑक्सीजन सेंटर जैसे संवेदनशील इलाके में पुतला फूंकना पांच छात्रों को भारी पड़ गया। कुलपति के निर्देश पर 3 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 2 को अंतिम चेतावनी देकर सुधरने का मौका दिया गया है।
ऑक्सीजन सेंटर के पास 'अग्नि-कांड' पर कड़ा प्रहार
मामला 24 मई 2025 का है, जब परिसर में पुतला दहन की घटना हुई थी। अस्पताल परिसर के पास इस तरह की हरकत को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 'गंभीर अनुशासनहीनता' माना। स्टैंडिंग कमेटी ऑन डिसिप्लिनरी एक्शन की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।
इन 3 छात्रों पर गिरी गाज: सुविधाएं छीनीं, हॉस्टल से बाहर!
पल्लव सुमन, सत्यनारायण सिंह और श्यामल कुमार पर प्रशासन का सबसे कड़ा चाबुक चला है:
* निलंबन: वर्तमान कोर्स से 15 दिनों के लिए सस्पेंड। इस दौरान पढ़ाई-लिखाई की सभी सुविधाएं बंद।
* बदहाली: हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधा तत्काल प्रभाव से छीन ली गई है। दोबारा नियम तोड़ा तो हॉस्टल से हमेशा के लिए पत्ता कट जाएगा।
* सुधार की शर्त: निलंबन के बाद 10 घंटे की सामुदायिक सेवा और 5 काउंसलिंग सत्र अनिवार्य किए गए हैं।
* घर पर चिट्ठी: छात्रों के इस 'कारनामे' की रिपोर्ट उनके माता-पिता और पीएचडी सुपरवाइजर को भी भेज दी गई है।
"चेतावनी या सजा: पुनीत और शिवम पर भी नजर"
घटना में शामिल पुनीत कुमार मिश्रा और शिवम सोनकर को कड़ी चेतावनी दी गई है। हालांकि इन्हें सस्पेंड नहीं किया गया, लेकिन इनके लिए भी सामुदायिक सेवा और काउंसलिंग अनिवार्य है। अगली बार गलती की तो कार्रवाई सीधी और सख्त होगी।
BHU प्रशासन का 'अल्टीमेटम'
विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कैंपस की शांति और मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उग्र प्रदर्शन या नियम तोड़ना अब सीधा निलंबन का रास्ता खोलेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'