ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

UP STF का बड़ा 'ऑपरेशन सोनीपत': 7 साल से पुलिस को छका रहे 50 हजारी अपराधी को दबोचा

by on | 2026-01-21 13:08:14

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3033


UP STF का बड़ा 'ऑपरेशन सोनीपत': 7 साल से पुलिस को छका रहे 50 हजारी अपराधी को दबोचा


लखनऊ/एटा: उत्तर प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं! योगी सरकार की STF ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे पाताल में भी छुप जाए, कानून के हाथ वहां तक पहुँच ही जाते हैं। एटा पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने 7 वर्षों से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी मोस्ट वांटेड बृजेश शर्मा उर्फ बी.सी. को हरियाणा के सोनीपत से दबोच लिया है।
7 साल की फरारी, एक झटके में ढेर
साल 2018 में एटा में हुई एक बड़ी लूट के बाद से ही बृजेश शर्मा पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। लेकिन एसटीएफ फील्ड यूनिट नोएडा की पैनी नजरों से वह बच नहीं सका। अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा और पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु कुमार की अगुवाई में बिछाए गए जाल में यह शातिर अपराधी आखिरकार फंस ही गया।
जुर्म की दुनिया का 'दीवान सिंह': 10वीं पास और 30 मुकदमे
पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। 42 साल का बृजेश शर्मा महज 10वीं पास है, लेकिन उसका 'क्राइम रिकॉर्ड' किसी प्रोफेशनल विलेन से कम नहीं है:
* शुरुआत: साल 2005 में पहली बार बाइक चोरी से अपराध का सफर शुरू किया।
* दहशत: गैस एजेंसी सुपरवाइजरों से लूट, सर्राफा व्यापारियों पर हमला और बैंक से पैसा निकालने वालों को गोली मारना इसकी पहचान बन गई थी।
* नेटवर्क: जेल से बाहर आते ही यह फिर से अपना गिरोह बना लेता और फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस जैसे जिलों में तांडव मचाता।
> "ढाई दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातें"
> एटा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी और कासगंज... पश्चिमी यूपी का शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो जहां बृजेश के खिलाफ मुकदमे दर्ज न हों। हत्या के प्रयास से लेकर गैंगस्टर एक्ट और NDPS तक, इस पर 30 से ज्यादा केस दर्ज है।
अब सलाखों के पीछे होगा हिसाब
​STF ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को एटा के कोतवाली नगर थाने में दाखिल कर दिया है। 7 साल तक कानून को चुनौती देने वाले इस इनामी बदमाश का ठिकाना अब जेल की कालकोठरी है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment