ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

सड़क पर उतरे एसपी, रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों पर कार्रवाई

by on | 2026-01-20 20:52:38

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3265


सड़क पर उतरे एसपी, रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों पर कार्रवाई

सोनभद्र/ एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। मोटरसाइकिल चालकों द्वारा विपरीत दिशा में वाहन चलाने से हो रही दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर अचानक संचालित किया गया। अभियान के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही थार व सफारी जैसे वाहनों से स्टंट करने, वाहनों पर अवैध पास लगाने, अनधिकृत हूटर व सायरन का प्रयोग करने वाले वाहनों की भी गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment