by on | 2026-01-20 20:42:57
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3160
बलिया (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ पुलिस का 'हंटर' लगातार चल रहा है। ताज़ा मामले में थाना नरही पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 75 लाख रुपये आंकी जा रही है।
चेकिंग देख बदला रास्ता, घेराबंदी कर दबोचा
घटना 18 जनवरी 2026 की है। मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजीपुर की तरफ से एक ट्रक (NL01AB6544) अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। बक्सर बॉर्डर पर पुलिस की मुस्तैदी देखकर तस्कर ने ट्रक को बलिया रोड पर मोड़ दिया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह ने टीम के साथ मोर्चा संभाला। सोहांव पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए। ट्रक में ऊपर 110 बंडल अंडे के गत्ते लदे थे, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन उन गत्तों के पीछे शराब का जखीरा छिपाया गया था।
बरामदगी का विवरण: लाखों का माल बरामद
पुलिस ने ट्रक से कुल 9086.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब में ब्रांडेड कंपनियों के नाम शामिल हैं:
* रॉयल स्टैग: 275 पेटियाँ (750ml व 180ml)
* इम्पीरियल ब्लू: 550 पेटियाँ (750ml, 375ml व 180ml)
* मैकडॉवेल्स नं. 1: 200 पेटियाँ (750ml, 375ml व 180ml)
* कुल कीमत: लगभग 75,00,000/- रुपये।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान
मौके से पुलिस ने अचला राम (पुत्र भगवाना राम), निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना नरही में मु.अ.सं. 06/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका: इन जांबाजों को मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में ये शामिल रहे:
* वीरेन्द्र कुमार सिंह (थानाध्यक्ष नरही)
* उ.नि. धर्मदेव चौहान व उ.नि. ज्ञानप्रकाश तिवारी
* हे.का. रमेश यादव, हे.का. सूर्यनाथ यादव एवं का. रोहित मौर्या
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'