by on | 2026-01-20 20:34:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3105
सोनभद्र (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अवैध खनन माफियाओं की गुंडागर्दी और सरकारी संपत्ति की लूट पर अब पुलिस का हंटर चलना शुरू हो गया है। रात के अंधेरे में चांदी काटने वाले सिंडिकेट को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मिट्टी में मिला दिया है।
फिल्मी स्टाइल में पीछा, धक्का मारकर भागने की कोशिश नाकाम
मामला 17 जनवरी का है। खनन निरीक्षक अतुल दूबे को सूचना मिली कि लोढ़ी टोल प्लाजा से अवैध खनिज लदा एक वाहन निकल रहा है। जब टीम ने उसे रोकने का साहस दिखाया, तो बेखौफ माफियाओं ने सरकारी टीम को धक्का मारकर कुचलने और भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की घेराबंदी इतनी तगड़ी थी कि माफियाओं को पावर हाउस उरमौरा के पास अपनी बिना नंबर की गाड़ियां छोड़कर भागना पड़ा, जिन्हें बाद में दबोच लिया गया।
बड़ी मछलियों पर कब गिरेगी गाज?
एक तरफ पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन बेबाक 24' शासन-प्रशासन से कड़वे सवाल भी पूछ रहा है। जनपद में कई 'बड़ी मछलियां' अभी भी नियमों को ताक पर रखकर सोन और कनहर नदी का सीना चीर रही हैं।
* नियमों की धज्जियां: खनन नदी की तलहटी के बजाय बीच नदी से हो रहा है।
* मशीनों का शोर: रात में खनन की पाबंदी के बावजूद दिन-रात पोकलैंड और मशीनें गरज रही हैं।
* पर्यावरण को खतरा: इस मनमाने खनन से जलीय जीवों का अस्तित्व खतरे में है। छोटे प्यादों पर तो कार्रवाई हुई, लेकिन इन 'मगरमच्छों' पर शिकंजा कब कसेगा?
एसपी अभिषेक वर्मा का 'ऑपरेशन क्लीन'
पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये चारों पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं और पहले भी सलाखों के पीछे जा चुके हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण:
* दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू: (मिर्जापुर का निवासी, चोपन क्षेत्र का खिलाड़ी)
* फरीद अहमद: (मेन मार्केट, रॉबर्ट्सगंज)
* अश्वनी कुमार सिंह: (उरमौरा, रॉबर्ट्सगंज)
* कमलेश विश्वकर्मा: (बिचपई, रॉबर्ट्सगंज)
भारी-भरकम धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने इन पर शिकंजा कसने के लिए धाराओं का जाल बुना है:
* भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 303(2), 317(2), 121(1), 109 (1)
* UP उपखनिज परिहार नियमावली: धारा 3 (1)/58/72 (6)
* खान एवं खनिज अधिनियम: धारा 4/21
* सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम: धारा 3
बेबाक टिप्पणी
छोटे गुर्गों की गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहवाही तो लूट ली है, लेकिन कनहर और सोन नदी में मशीनों के जरिए जो मौत का खेल बड़ी मछलियां खेल रही हैं, उन तक पुलिस के हाथ कब पहुंचेंगे? अवैध खनन के इस काले कारोबार का जड़ से सफाया तभी होगा जब सफेदपोश माफिया भी जेल की रोटी तोड़ेंगे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'