by on | 2026-11-01 14:29:22
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3002
ज्योतिर्मठ | बेबाक24 न्यूज़
उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने 6 परिवारों की खुशियां छीन लीं। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक के 5 श्रद्धालु लौटने से पहले बेहद खुश थे। उन्होंने होटल में नाचते-गाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे अपने घरवालों को भी भेजा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनके जीवन का आखिरी वीडियो बन जाएगा।
शुक्रवार को बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुआ हेलीकॉप्टर कुछ ही मिनट बाद ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों, यानी 5 यात्रियों और पायलट की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के 5 श्रद्धालु बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे थे। शुक्रवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने के बाद वे देश के प्रथम गांव माणा घूमने गए। वहां से लौटकर सभी होटल पहुंचे।
घर लौटने से पहले उन्होंने अपनी यात्रा की यादें संजोने के लिए वीडियो बनाया। इसमें सभी श्रद्धालु नाचते और गाते दिखाई दे रहे थे। दोपहर करीब 1:15 बजे हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसा हो गया।
हादसे के दिन सुबह खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए हेली सेवाएं रोक दी गई थीं। बाद में सेवाएं फिर शुरू कर दी गईं।
रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के समय क्षेत्र में घना कोहरा था और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही थी। ऐसे में खराब मौसम के बीच उड़ान की अनुमति किस आधार पर दी गई, इसकी जांच अहम हो गई है।
हादसे के बाद बचाव दलों ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों और खाई में उतरकर सभी 6 मृतकों के शव बरामद किए। इसके बाद शवों को ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया।
यह हादसा पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई सेवाओं की सुरक्षा और मौसम संबंधी निर्णयों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब यह जानना जरूरी है कि उड़ान से पहले मौसम का आकलन कैसे किया गया और क्या उस समय उड़ान भरना सुरक्षित था। हादसे की जांच से ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'