ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
अपराध अपराध

खाकी पर गोलियां, फिर भी नहीं डिगे कदम! वाराणसी में बदमाशों से मुठभेड़, ATS प्रशिक्षित सिपाही घायल

by on | 2026-10-31 09:09:17

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3105


खाकी पर गोलियां, फिर भी नहीं डिगे कदम! वाराणसी में बदमाशों से मुठभेड़, ATS प्रशिक्षित सिपाही घायल

​वाराणसी: जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे खाकी को भी चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे अशुतोष नगर इलाके (नरिया चौराहे के आगे) में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त की पुख्ता सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

​इस दुस्साहसिक मुठभेड़ में एटीएस (ATS) से प्रशिक्षित सिपाही अमित शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोलियों में से एक उनके हाथ में और दो गोलियां पीठ के ऊपरी हिस्से में जा लगीं। खून से लथपथ सिपाही को आनन-फानन में बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

​पुलिस की जवाबी कार्रवाई, बदमाश के पैर में लगी गोली

​डीसीपी गौरव बंसवाल के अनुसार, लंका थाने की क्राइम ब्रांच टीम के चार जवान अवैध असलहों की बिक्री की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, दो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

​पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य आरोपी राज विश्वकर्मा के दाहिने पैर में गोली जा लगी, जिससे वह धराशायी हो गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

​लोहता तक पीछा, दोबारा हुई फायरिंग

​घटना के बाद फरार आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोहता इलाके तक उसका पीछा कर घेराबंदी की। इस दौरान शातिर बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने खुद घटनास्थल और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और घायल सिपाही के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल, फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

​प्रयागराज के रहने वाले हैं घायल जांबाज अमित शुक्ला

​मूल रूप से प्रयागराज के लूकरगंज के रहने वाले सिपाही अमित शुक्ला पिछले तीन वर्षों से वाराणसी के लंका थाने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वह वाराणसी एसओजी (SOG) में भी अपनी बहादुरी का लोहा मनवा चुके हैं और उन्हें आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) का विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त है।

​खाकी की आन-बान और शान के लिए अपनी जान की परवाह न करने वाले इस जांबाज सिपाही की यह वीरता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस प्रशासन फरार आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रहा है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment