ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
हादसा और दुर्घटना दुर्घटना

चोपन में रुद्र माइनिंग की भारी लापरवाही: पानी में डूबा ओवरलोड हाईवा ट्रक, प्रशासन की चुप्पी से स्थानीय लोगों में आक्रोश

by on | 2026-10-29 23:43:37

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3168


चोपन में रुद्र माइनिंग की भारी लापरवाही: पानी में डूबा ओवरलोड हाईवा ट्रक, प्रशासन की चुप्पी से स्थानीय लोगों में आक्रोश

चोपन (संवाददाता): सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बालू खदान संचालकों की मनमानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बीती रात ‘रुद्र माइनिंग’ के बालू घाट संचालन के दौरान बनाई गई एक अस्थायी और बेहद अनियमित सड़क से गुजर रहा एक भारी-भरकम ओवरलोड हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में पलट गया। घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक पानी में पूरी तरह डूब गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना एक बड़ा जीवन संकट खड़ा हो सकता था।

​प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

​इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद मौके पर प्रशासन की सुस्ती और उदासीनता हैरान करने वाली है। समाचार लिखे जाने तक डूबा हुआ हाईवा ट्रक पानी के अंदर ही पड़ा हुआ है और उसे बाहर निकालने के लिए कोई भी ठोस प्रयास नहीं किया गया है।

​महिला सुरक्षा जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यह हादसा पूरी तरह से अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली और मिलीभगत का परिणाम है, जो इस तरह के अवैध और असुरक्षित खदान संचालन को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ऐसे बालू खदान संचालकों और ठेकेदारों पर नकेल कसने की मांग की है, जो सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से अस्थायी रास्ते और सड़कें बनाते हैं।

​राजनीतिक संरक्षण और अपराधियों की चर्चाओं से बाजार गर्म

​स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी जोरों पर है कि यह बालू खदान किसी हार्ड-कोर क्रिमिनल से बने माननीय के संरक्षण में चलाई जा रही है। यही कारण है कि नियमों की धज्जियां उड़ने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।

​इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध खनन और मनमाने रास्तों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment