by on | 2026-10-27 11:35:03
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3153
लखनऊ | बेबाक24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपना राजनीतिक अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी 3 से 5 नवंबर तक प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालेगी। इनके जरिए विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों और चुनावी प्रक्रियाओं पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब जनता के बीच रखने की कोशिश की जाएगी।
भाजपा का लक्ष्य इन पदयात्राओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी बढ़ाना भी है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अभियान की प्रदेश टोली की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सांविधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं के मामले में दोहरे मानदंड अपना रहा है।
धर्मपाल सिंह के अनुसार, पदयात्राओं के माध्यम से जनता के बीच जाकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों का जवाब दिया जाएगा। अभियान के आयोजन और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए टोली के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
पदयात्राओं में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं के अलावा संत-महात्मा, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक तथा सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की योजना है।
अभियान में राष्ट्रीय एकता, सांविधानिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े विषयों पर जोर दिया जाएगा।
बैठक में अभियान संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, सह-संयोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत, नीरज सिंह, संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य और अभिजात मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा मोर्चा, मीडिया, सामाजिक माध्यमों और क्षेत्रीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
3 नवंबर: अवध क्षेत्र की पदयात्रा लखनऊ में निकाली जाएगी। 4 नवंबर: काशी क्षेत्र की पदयात्रा प्रयागराज में, गोरखपुर क्षेत्र की पदयात्रा गोरखपुर में और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पदयात्रा कानपुर में निकाली जाएगी। 5 नवंबर: पश्चिम क्षेत्र की पदयात्रा गाजियाबाद में और ब्रज क्षेत्र की पदयात्रा बरेली में आयोजित होगी। |
|---|
भाजपा की 3 दिवसीय पदयात्राओं का उद्देश्य विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों और चुनावी प्रक्रियाओं पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में पार्टी का पक्ष जनता तक पहुंचाना है। इसके साथ सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध वर्ग और विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'