by on | 2026-10-26 14:14:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3620
पुलिसिया सुस्ती और 'थानों में कुDli' दर्ज होने के बावजूद बेखौफ घूम रहे चोर ब्रदर्स।
शराब तस्करी और चोरी के सिंडिकेट पर आखिर क्यों मेहरबान है खाकी?
बलिया: जनपद के नरही थाना क्षेत्र में अपराधियों और चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। चोरों और नशेड़ियों के आतंक से त्रस्त नरही इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरों ने फक्कड़ बाबा के स्थान पर स्थित लगभग 150 साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया है।
25 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर और दानपात्र (गल्ला) तहस-नहस कर उसमें रखी नगदी के साथ-साथ पीतल का घंटा और मूर्ति चुरा ली। इस घटना से पूरे इलाके के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दुख व्याप्त है। इस संबंध में थाने में तहरीर भी दी जा चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर है।
थाने की लिस्ट में दर्ज है 'चोर ब्रदर्स' की कुंडली, फिर भी कार्रवाई शून्य!
ग्रामीणों और सूत्रों के हवाले से जो खुलासे सामने आ रहे हैं, वे स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। सूत्रों का दावा है कि थाने की लिस्ट में इन 'चोर ब्रदर्स' की पूरी कुंडली और कच्चा-चिट्ठा दर्ज है, इसके बावजूद पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।
आखिर ऐसा क्यों है कि अपराधियों के चेहरे पुलिस को पता होने के बावजूद उन पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा?
उमरपुर दियारा बन गया है शराब तस्करी का सेफ जोन?
सूत्रों की मानें तो नरही क्षेत्र का उमरपुर दियारा इलाका केवल चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी का काला कारोबार भी संचालित हो रहा है। चर्चा यह भी है कि इस शातिर गैंग और पुलिस के बीच किसी 'महीने' का फिक्स सेटलमेंट है, जिसके दम पर ये बेखौफ अपने धंधे को अंजाम दे रहे हैं।
सूत्रों का दावा है कि बीती रात ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध शराब की भारी खेप इलाके में उतारी गई है, लेकिन पुलिस की नींद तब भी नहीं खुली।
सवाल यह उठता है कि क्या खाकी की इसी सह और सुस्ती के कारण नरही के अपराधियों के हौसले इतने सातवें आसमान पर हैं? क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है या फिर इन चोर-तस्करों पर हाथ डालने से सिस्टम खुद कतरा रहा है?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'