by on | 2026-10-26 01:48:39
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3208
तोड़फोड़ का खौफनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, मार्ट स्वामी ने थाने में दी तहरीर
दुर्गा पूजा से ठीक दो दिन पूर्व बदमाशों ने ए-वन मार्ट के स्वामी से मांगी थी रंगदारी
पूर्व में भी इस मार्ट में जानलेवा हमला व अपहरण के प्रयास की हो चुकी हैं घटनाएं
घटना के बाद खौफजदा हैं मार्ट स्वामी का पूरा कुनबा, जांच पड़ताल में जुटी करीमुद्दीनपुर पुलिस
गाजीपुर । करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ बाजार स्थित ए-वन मार्ट के मालिक से 25 हजार रुपये की रंगदारी नहीं मिलने पर दुकान में डकैती डालने के प्रयास में विफल हुए हौसलामंद बदमाशों ने बाहर खड़ी दो गाड़ियों में क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लठूडीह निवासी व्यवसायी अनिकेत सिंह पुत्र सुभाष सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते रविवार यानी 18 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे दुर्गा पूजा पंडाल से लौटते समय मिश्रावलिया निवासी रिकांत मिश्रा उर्फ बड़क मिश्रा ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.
आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उनकी कमर पर पिस्तौल तान दी और 25 हजार रुपये गुंडा टैक्स नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित का आरोप है कि उस समय अनुनय-विनय करने पर आरोपी ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन दो दिन के भीतर रुपये नहीं देने पर दुकान में डकैती डलवाने और परिवार समेत हत्या करने की धमकी दी. इसके बाद बुधवार यानी 21 अक्टूबर की रात करीब 11.45 बजे दुकान बंद होने के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के गार्ड ने पीड़ित के बड़े भाई अंकुश सिंह को फोन कर दुकान पर तोड़फोड़ होने की सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर दुकान के बाहर खड़ी अर्टिगा और रोमीयान गाड़ी के शीशे टूटे मिले. पीड़ित ने तहरीर में हरदासपुर निवासी आशीष पाल और एक अज्ञात युवक पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. वहीं, रिकांत मिश्रा उर्फ बड़क मिश्रा, उसके भाई प्रताप नारायण मिश्रा और बलिया जिले के रसड़ा निवासी हरशंकर यादव पर घटना की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है.
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखे बदमाश
दुकान की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक सफेद रंग की मॉडिफाइड फोर्ड फिगो कार से कुछ लोगों के पहुंचने की बात सामने आई. फुटेज में दिखा कि, गाड़ी से उतरे दो युवकों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसी दौरान गाड़ियों का सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा. पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग निकले. घटना के बाद सभी बदमाशों के मुहम्मदाबाद की तरफभागने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद तत्काल 112 नम्बर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया. पीड़ित के मुताबिक, तोड़फोड़ में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित परिवार दहशत में है.
अपराधियों का कनेक्शन: सामने आया है कि ये अपराधी अतुल राय गैंग से जुड़े हुए हैं और माफिया के शार्प शूटर उमेश राय उर्फ गोरा राय के करीबी हैं।
ए-वन मार्ट में पहले भी हो चुकी है गंभीर वारदात
गौरतलब है कि 24 अगस्त 2025 को भी इसी ए-वन मार्ट में रंगदारी को लेकर मारपीट और अपहरण कर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया था. उस घटना में मसौनी निवासी मृत्युंजय राय और उनके साथी उमेश कुमार तिवारी के साथ पांच लाख रुपये की कथित रंगदारी नहीं देने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगा था. मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के शूटर रहे उमेश राय उर्फगोरा राय समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए थे. रिकांत मिश्रा और प्रताप नारायण मिश्रा समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपियों पर इनाम घोषित किए जाने की भी बात सामने आई थी. उक्त मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है. घटना में गंभीर आपराधिक आरोपों के मद्देनजर पीड़ितों को गनर की सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी, जो अब तक जारी है. ऐसे में एवन मार्ट पर एक बार फिर हुई घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस प्रशासन का पक्ष
मामला पुलिस के संज्ञान में है. मौके पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिली हैं और सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
— पवन उपाध्याय, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'